पुलिस ने राजगीर की पहाड़ियों में चलाया सघन सर्च अभियान

डीएसपी की देखरेख में चला सर्च अभियान में अभियान में कई थानेदारों सहित जवान शािमल रहे राजगीर : पर्यटक स्थल राजगीर के विपुलांचल पर्वत पर डीएसपी संजय कुमार के देखरेख में सोमवार को सर्च अभियान चलाया गया. इस अभियान में कई थानेदार सहित एसटीएफ के जवान, दंगा निरोधक दस्ता के जवान एसएलसी के जवान और […]

डीएसपी की देखरेख में चला सर्च अभियान में

अभियान में कई थानेदारों सहित जवान शािमल रहे
राजगीर : पर्यटक स्थल राजगीर के विपुलांचल पर्वत पर डीएसपी संजय कुमार के देखरेख में सोमवार को सर्च अभियान चलाया गया. इस अभियान में कई थानेदार सहित एसटीएफ के जवान, दंगा निरोधक दस्ता के जवान एसएलसी के जवान और लाठी पार्टी के जवान सहित पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.
अपराधियों के धड़ पकड़ के लिए तथा अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों में भय का वातावरण कायम करने को लेकर दल में शामिल सभी अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व जवान राजगीर के पहाड़ियों और जंगलों में पूरे दिन सर्च अभियान चलाया. डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि राजगीर विपुलांचल पर्वत पर इधर लगातार हो रहे अपराधिक वरदात पर विराम लगाने को लेकर यह अभियान चलाया गया. इस दौरान पहाड़ पर झाड़ियों की सघन जांच की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >