फर्जी कार्डधारी नहीं गटक पायेंगे अनाज

पीडीएस दुकानों में लगायी जायेगी पौश मशीन अगले महीने से नूरसराय से होगी शुरुआत बिहारशरीफ : फर्जी तरीके से सरकारी अनाज गटकने वालों का अब बंटाधार होने वाला है. जिले के पीडीएस दुकानों में पौश मशीन लगाये जायेंगे. पौश मशीन में बायोमिट्रिक पहचान दर्ज करने वाले लाभुक ही सरकारी अनाज का उठाव कर सकेंगे. इस […]

पीडीएस दुकानों में लगायी जायेगी पौश मशीन

अगले महीने से नूरसराय से होगी शुरुआत
बिहारशरीफ : फर्जी तरीके से सरकारी अनाज गटकने वालों का अब बंटाधार होने वाला है. जिले के पीडीएस दुकानों में पौश मशीन लगाये जायेंगे. पौश मशीन में बायोमिट्रिक पहचान दर्ज करने वाले लाभुक ही सरकारी अनाज का उठाव कर सकेंगे. इस पायलेट प्रोजेक्ट पर काम अंतिम चरण में है. जिले के नूरसराय प्रखंड में सर्वप्रथम योजना को धरातल उतारा जायेगा. इसकी सफलता के बाद जिले के सभी प्रखंडों में इस सिस्टम को लागू कर दिया जायेगा. पौश सिस्टम से काम करने के लिए सभी डाटाबेस का काम हो चुका है. सभी लाभुकों का डाटा तैयार कर लिया गया है. साथ ही दुकानदारों की भी सभी तरह का डाटा को अपलोड कर लिया गया है. योजना के तहत सभी लाभुकों को आधार कार्ड सीडिंग का काम भी चुका है.
पौश सिस्टम को लागू करने के लिए अब लाभुकों द्वारा दिये गये आधार नंबर का क्रॉस जांच विभाग के द्वारा किया जा रहा है. क्रॉस जांच पूरा होने के बाद सिस्टम से जोड़कर ऑनलाइन करके नयी तकनीक का लाभ लोगों को मिलने लगेगा.
एपीएल व बीपीएल दोनों को मिलते है केरोसिन : गरीब हो या अमीर जिसके पास कार्ड है उसे हर महीने सामान्य मात्रा में केरोसिन दिये जाते है. ग्रामीण क्षेत्र में प्रति कार्ड पर 2.40 लीटर हर महीने दिये जाते हैं. शहरी क्षेत्र में प्रति कार्डधारी को हर माह एक लीटर केरोसिन दिये जाते है.
कार्य में आयेगी पारदर्शिता
नयी व्यवस्था से जहां फर्जी तरीके से अनाज गटकने वाले लोग छंट जायेंगे वहीं पीडीएस वाले भी गड़बड़ी नहीं कर सकेंगे. बायोमिट्रिक पहचान जितने लोगों को दर्ज होगा उसी को सही लाभुक माना जायेगा. दूसरे के नाम दर्ज कर राशन देने का बहाना बनाकर कोई भी दुकान प्रशासन को धोखा नहीं पायेगा. साथ ही दुकानदार के द्वारा एक दिन में कितने लाभुकों को अनाज दिये सभी डाटा ऑनलाइन हो जायेगा. विभाग के अधिकारी से लेेकर दिल्ली में बैठे खाद्य आपूर्ति के अफसर भी देख सकेंगे. इस सिटस्म से योजना वितरण में पारदर्शिता आयेगी. साथ ही कालाबाजारी पर भी लगाम लग सकता है. नूरसराय प्रखंड क्षेत्र में 21 हजार 44 लाभुक है.
साथ ही 54 डीलर
है. हर डीलर को विभाग के द्वारा एक-एक पौश मशीन दिये जायेंगे. लाभुकों को भी जानकारी दी जा रही है जिसका बायोमिट्रिक में पहचान दर्ज होगा वही अनाज का उठाव कर सकता है. परिवार के किसी अन्य सदस्य व अनाज नहीं उठा पायेंगे. इस सिस्टम से अनाज का लाभ लेने वाले को फायदा होगा. किरासन उठाव के लिए कूपन व्यवस्था लागू रहेगी.
क्या कहते है अधिकारी
पौश मशीन सिस्टम को नूरसराय प्रखंड में पायलेट प्रोजेक्ट के तहत काम किया जा रहा है. इसके बाद जिले के दूसरे प्रखंडों में सिस्टम पर काम किया जायेगा. नूरसराय को जनवरी 2017 से नये सिस्टम से जुड़ जायेगा.
रविशंकर उरांव, डीएसओ, नालंदा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >