नाखून काटने में देरी होने पर बदमाशों ने पीट दिया

पीड़ित परिवार ने एसपी से मिलकर लगायी न्याय की गुहार बिहारशरीफ : महज नाखून काटने में देरी होने पर दबंगों ने एक नाई परिवार के घर में घुसकर नाई व उनके परिवार वालों की जमकर पिटाई की. घटना वेना थाना के सरथा गांव का है. पीड़ित परिवार शुक्रवार को अपनी फरियाद लेकर पुलिस अधीक्षक से […]

पीड़ित परिवार ने एसपी से मिलकर लगायी न्याय की गुहार
बिहारशरीफ : महज नाखून काटने में देरी होने पर दबंगों ने एक नाई परिवार के घर में घुसकर नाई व उनके परिवार वालों की जमकर पिटाई की. घटना वेना थाना के सरथा गांव का है. पीड़ित परिवार शुक्रवार को अपनी फरियाद लेकर पुलिस अधीक्षक से मिलने उनके कार्यालय में पहुंचा.
पीड़ित परिवार ने एसपी से न्याय की गुहार लगायी. पीड़ित कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि गांव के कुछ बदमाश किस्म के लोग उसे नाखून काटने के लिए बुलाया था. पहुंचने में देरी हो जाने पर घर पर आ धमके और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे. इतना ही नहीं महिलाओं व लड़कियों तक को नहीं बख्शा और बाल पकड़कर उनके साथ भी बेरहमी से मारपीट किया. लाठी-डंडा व ईंट-पत्थर से की गयी मारपीट में कृष्ण मुरारी शर्मा, उसकी पत्नी श्यामा देवी, पुत्री प्रतिमा कुमारी, खुशबू कुमार, पुत्र रामनाथ कुमार, व सोनू कुमार जख्मी हो गये. सभी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हरनौत में किया गया. इस संबंध में वेना के थानाध्यक्ष राज कुमार पासवान ने बताया कि मारपीट को लेकर दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. थानाध्यक्ष ने छज्जा को लेकर विवाद को इसका कारण बताया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >