एसडीओ मतदाता सूची तैयार करेंगे नगर निकाय चुनाव की तैयारी शुरू
बिहारशरीफ : जिले के वैसे नगर निकाय जहां 2017 में चुनाव होना है इसके लिए आयोग के द्वारा वोटर विखंडन काम जल्द ही शुरू कर दिया जायेगा. इसके लिए मतदाता सूची विखंडन का काम करने के लिए आयोग ने संबंधित क्षेत्र के एसडीओ को निबंधन पदाधिकारी बनाया है. इनके अधीन काम करने के लिए और […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
बिहारशरीफ : जिले के वैसे नगर निकाय जहां 2017 में चुनाव होना है इसके लिए आयोग के द्वारा वोटर विखंडन काम जल्द ही शुरू कर दिया जायेगा. इसके लिए मतदाता सूची विखंडन का काम करने के लिए आयोग ने संबंधित क्षेत्र के एसडीओ को निबंधन पदाधिकारी बनाया है. इनके अधीन काम करने के लिए और कर्मी की टीम बनायी जायेगी. योग ने काम को जल्द ही शुरू करने को कहा है. जिले के बिहारशरीफ नगर निगम में वर्ष 2017 में चुनाव होना है. हाल में ही आयोग के द्वारा आरक्षण रोस्टर का निर्धारण कर दिया गया है. रोस्टर की सूची को जिला निर्वाचन कार्यालय,नगर निगम,अनुमंडल कार्यालय के पास चिपका दिया गया है.
चुनाव के इच्छुक लोग सूची को देख सकते हैं.
हालांकि दावा आपत्ति के लिए विभाग के पास स्पष्ट आदेश नहीं मिला है. दावा आपत्ति दे सकते हैं या नहीं यह भी स्पष्ट नहीं है. इसी प्रकार इस्लामपुर,सिलाव,राजगीर नगर पंचायतों के भी आरक्षण रोस्टर को जारी कर दिया है. इन नगर निकाय के मतदाता सूची तैयार करने के लिए निबंधन अफसर संबंधित एसडीओ को ही बनाया गया है. अगले साल होने वाले नगर निगम चुनाव में 46 में से 22 सीट महिलाओं के नाम रहेगा. इसमें एससी वर्ग की दो,अत्यंत पिछडा वर्ग के आठ और शेष सामान्य वर्ग के महिलाओं के ना रहेगा. चुनाव हलचल महिलाओं के नाम रहने का सबसे प्रमुख कारण यह है कि मेयर का सीट महिला होने की संभावना है.