आज भी दस से चार बजे तक नहीं रहेगी बिजली

बिहारशरीफ : 33 केवी के लाइन की मरम्मत किये जाने के कारण कई फीडरों में चार दिसंबर को सुबह दस बजे से शाम के चार बजे तक शटडाउन रहेगा. कार्यपालक अभियंता जयशंकर साहनी ने बताया कि सोहसराय, नूरसराय और रहुई फीडर में काम होना है. इसके कारण सोहसराय, आशानगर, बबुरबन्ना, सोहडीह नूरसराय रहुई में दस […]

बिहारशरीफ : 33 केवी के लाइन की मरम्मत किये जाने के कारण कई फीडरों में चार दिसंबर को सुबह दस बजे से शाम के चार बजे तक शटडाउन रहेगा. कार्यपालक अभियंता जयशंकर साहनी ने बताया कि सोहसराय, नूरसराय और रहुई फीडर में काम होना है. इसके कारण सोहसराय, आशानगर, बबुरबन्ना, सोहडीह नूरसराय रहुई में दस बजे सुबह से शाम के चार बजे तक बिजली सप्लाइ बंद रहेगी.

उन्होंने बताया कि मरम्मत कार्य के कारण बिजली सप्लाइ रहने से लोगों को होनेवाली परेशानी को ध्यान में रखते हुए सूचना दी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >