पाकिस्तान से आयी गीता के परिवार की तलाश

बिहारशरीफ. पाकिस्तान से भारत लायी गयी गीता के परिजनों की तलाश करने का पत्राचार किया गया था. सरकार के द्वारा पत्राचार करने के बाद जिला प्रशासन की ओर से आदेश निर्गत कर गीता के परिवार को तलाश करने को कहा गया है. सभी सीओ को पत्र देकर गीता के परिवार को खोजने के लिए कहा […]

बिहारशरीफ. पाकिस्तान से भारत लायी गयी गीता के परिजनों की तलाश करने का पत्राचार किया गया था. सरकार के द्वारा पत्राचार करने के बाद जिला प्रशासन की ओर से आदेश निर्गत कर गीता के परिवार को तलाश करने को कहा गया है. सभी सीओ को पत्र देकर गीता के परिवार को खोजने के लिए कहा गया था. आदेश के बाद जिले के सभी सीओ ने स्थानीय स्तर पर कर्मी को लगाकर परिवार को खोजने के काम में जुट गये थे.
जिला प्रशासन से आदेश मिलने के बाद तत्परता के साथ गीता के परिवार को खोजने की भरसक प्रयास किया गया
आदेश के बाद सीओ के द्वारा जवाबी पत्राचार जिला प्रशासन को एक दो सीओ को भेजा गया है जिसमें यह लिखा गया है गीता के परिवार निवास नहीं करते है. बताया जाता है कि गीता राह भटक कर पाकिस्तान चली गयी थी. उसका परिवार कौन और कहां का रहने वाला उसे कुछ भी याद नहीं है. भारत सरकार को इसकी जानकारी होने के बाद उसे पाकिस्तान से भारत लाया गया है. सरकार के द्वारा उसके परिवार की तलाश जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >