बिहारशरीफ/नूरसराय : नीरपुर पंचायत के मुखिया शिवेन्द्र कुमार की हत्या के बाद शव तब तक नहीं उठाया गया. जब तक हरनौत के पूर्व विधायक ई. सुनील वहां नहीं आ गये. बताया जाता है कि ई. सुनील मुखिया शिवेन्द्र कुमार के रिश्तेदार व निकट सहयोगी हैं. ई. सुनील कुमार के वहां पहुंचने के बाद ही शव […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
बिहारशरीफ/नूरसराय : नीरपुर पंचायत के मुखिया शिवेन्द्र कुमार की हत्या के बाद शव तब तक नहीं उठाया गया. जब तक हरनौत के पूर्व विधायक ई. सुनील वहां नहीं आ गये. बताया जाता है कि ई. सुनील मुखिया शिवेन्द्र कुमार के रिश्तेदार व निकट सहयोगी हैं. ई. सुनील कुमार के वहां पहुंचने के बाद ही शव को उठाया गया.
ई. सुनील कुमार ने शिवेन्द्र मुखिया की हत्या पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि यह काम किसी शातिर अपराधी का है. साधारण अपराधी इस तरह की घटना को अंजाम नहीं दे सकता है. घटना की सूचना मिलने पर पूर्व प्रखंड उप प्रमुख सह भाजपा नेता कौशलेन्द्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया वहां पहुंचे. उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा कि नीरपुर पंचायत के दो मुखियाओं की लगातार हत्या कर दिया गया. यह बड़ी चिंता की बात है. मुखिया संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष अरबिंद यादव ने घटना की निंदा करते हुए पंचायत प्रतिनिधियों को सुरक्षा देने की मांग की. कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार व जदयू नेता डा. विपिन कुमार यादव ने भी इस घटना पर दुख प्रकट किया.
मुखिया शिवेन्द्र कुमार के शव को बुधवार की संध्या नूरसराय प्रखंड कार्यालय परिसर लगाया गया. जहां प्रखंड के पंचायत प्रतिनिधियों व प्रखंड के अधिकारियों ने मुखिया को श्रद्धांजलि व उनके शव पर पुष्प अर्पित किये. इस अवसर पर बीडीओ रंजीत कुमार, सीओ उदय प्रसाद, थानाध्यक्ष शशिरंजन, बीएओ सुदर्शन सिंह, पूर्व मुखिया रंधीर कुमार, वासुदेव पासवान, डा. सुनील दत्त, पूर्व प्रमुख राजेश कुमार, श्रवण पासवान, मुखिया अन्नु सिंह, पूनम देवी, अमरेन्द्र कुमार, उपेन्द्र मिस्त्री, सुनील कुमार, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रवण गुप्ता, समाजसेवी धर्मेन्द्र यादव, विजेन्द्र प्रसाद, वसंत कुमार सहित अन्य लोगों ने नीरपुर पंचायत के मुखिया शिवेन्द्र कुमार को श्रद्धांजलि दी. पंचायत प्रतिनिधियों ने घटना की निंदा करते हुए इस घटना में शामिल अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की.