नालंदा में दिन-दहाड़े भाई सहित मुखिया की हत्या

नालंदा : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में अपराधियों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी है. जानकारी के मुताबिक घटना नूरसराय थाना के नीरपुर पंचायत की है. अपराधियों ने दिन दहाड़े पंचायत के मुखिया शिवेंद्र प्रसाद व उसके भाई अशोक प्रसाद की गोली मारकर हत्या कर दी. बताया […]

नालंदा : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में अपराधियों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी है. जानकारी के मुताबिक घटना नूरसराय थाना के नीरपुर पंचायत की है. अपराधियों ने दिन दहाड़े पंचायत के मुखिया शिवेंद्र प्रसाद व उसके भाई अशोक प्रसाद की गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि नीरपुर पंचायत के मुखिया अपने भाई के साथ बोलेरो पर सवार होकर बाजार से अपने घर की ओर लौट रहे थे. कुछ दूर आगे जाने पर नूरसराय रेलवे क्रांसिंग पर वाहन रुकवाकर अपराधियों ने दोनों लोगों को गोली मार दी.

घटना के बाद तुरंत एक्शन में आयी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रशासनिक पदाधिकारी घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी है. स्थानीय लोगों ने घटना के विरोध में बिहारशरीफ-पटना मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है. पुलिस फिलहाल इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है. सड़क जाम को हटाने के लिये पुलिस अधिकारी प्रयास कर रहे हैं. वहीं स्थानीय लोग तत्काल अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >