नूरसराय (नालंदा) : नूरसराय थाना पुलिस ने छापेमारी कर एक देशी कट्टा व तीन जिंदा कारतूस के साथ दो अभियुक्तों को धर दबोचा. थानाध्यक्ष शशि रंजन ने बताया कि थाना क्षेत्र के प्रह्लाद नगर गांव में छापेमारी कर एक देशी कट्टा व तीन 15 बोर के जिंदा कारतूस के साथ गांव के ही भरत चौहान […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
नूरसराय (नालंदा) : नूरसराय थाना पुलिस ने छापेमारी कर एक देशी कट्टा व तीन जिंदा कारतूस के साथ दो अभियुक्तों को धर दबोचा. थानाध्यक्ष शशि रंजन ने बताया कि थाना क्षेत्र के प्रह्लाद नगर गांव में छापेमारी कर एक देशी कट्टा व तीन 15 बोर के जिंदा कारतूस के साथ गांव के ही भरत चौहान व अवध बिहारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
साथ ही दो मोटरसाइकिल भी जब्त किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि भरत चौहान पूर्व के चार लूट कांड व आर्म्स एक्ट का अभियुक्त था, जो फरार चल रहा था.
वहीं मूनलाइट अभियान के तहत नूरसराय थाना पुलिस ने पत्थर लदे चार ओवरलोड ट्रक को पकड़ा पकड़े गये सभी ट्रकों का चलान काटा गया.