हिलसा व इस्लामपुर में ट्रेन रोक जताया विरोध

आक्रोश. नोटबंदी के विरोध में सड़क पर उतरे वामदल, कार्यकर्ताओं ने शहर में निकाला जुलूस प्रदर्शन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला आक्रोश मार्च बिहारशरीफ : नोटबंदी के विरोध में भारत बंद का जिले में मिला जुला असर रहा. जिले के सड़कों पर वाहनों का परिचालन होता रहा. बंद समर्थकों ने हिलसा व इस्लामपुर में पैसेंजर ट्रेन […]

आक्रोश. नोटबंदी के विरोध में सड़क पर उतरे वामदल, कार्यकर्ताओं ने शहर में निकाला जुलूस प्रदर्शन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला आक्रोश मार्च
बिहारशरीफ : नोटबंदी के विरोध में भारत बंद का जिले में मिला जुला असर रहा. जिले के सड़कों पर वाहनों का परिचालन होता रहा. बंद समर्थकों ने हिलसा व इस्लामपुर में पैसेंजर ट्रेन के परिचालन को बाधित किया. नोटबंदी के विरोध में वामदल के कार्यकर्ता सोमवार को सड़क पर उतर आये. वामदलों के कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. वामदलों ने जिले के इस्लामपुर व हिलसा रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन के परिचालन को बाधित किया. वामदलों ने बिहारशरीफ एनएच 31 पर चक्का जाम किया. जुलूस का नेतृत्व भाकपा माले की जिला कमेटी के उमेश पासवान ,पालबिहारी लाल ,
सुनील कुमार,खेमस के जिला सचिव रामधारी दास ,एक्टू नेता मकसूदन शर्मा,राजकिशोर शर्मा,लौंगी शर्मा,इनौस नेता अनिल पटेल,सुबोध पंडित,किशोर साव ,एपवा नेत्री मंती देवी,सीपीएम नेता राजेश्वर पांडेय ,हरेन्द्र चौधरी आदि लोगों ने किया. उक्त नेताओं ने कहा कि नोटबंदी से किसान से लेकर आमजनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कालाधन रखने वालों का नाम केन्द्र सरकार उजागर करे.नये नोटों को जरूरत मात्रा में उपलब्ध कराये. शहर के देवीसराय मोड़ के पास बंद समर्थकों व ग्रामीणों के बीच नोकझोंक भी हुई. इस बीच पुलिस वहां पहुंचकर हस्तक्षेप कर मामले को शांत किया.
जिला कांग्रेसियों ने आक्रोश मार्च निकाल कर जताया विरोध
500 व 1000 के नोटबंदी के विरोध में जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में आक्रोश मार्च निकाल कर विरोध जताया. जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि नोटबंदी से जनता को रोज परेशानी झेलनी पड़ रही है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार कालाधन वालों को समर्थन करने में लगी है. कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के हित में काम करती रहती है. इस नोटबंदी से कालाधन रखने वालों को कोई परेशानी नहीं है बल्कि उन्हें और रास्ता दिया जा रहा है. देश के नौजवान,किसान, गरीब ,
मजदूर सब काम छोड़कर बैंकों की लाइन में लगे हैं. मजदूरों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. आज भाजपा कई जिलों में जमीन खरीदी है. यह जांच का विषय है. लोकसभा चुनाव के पहले पीएम मोदी विदेश से कालाधन वापस लाने की बात की थी. लेकिन आज तक देश में कालाधन वापस नहीं आ सका. भाजपा सिर्फ जनता को बरगलाने में लगी है. अब जनता भाजपा की झांसे में नहीं आने वाली है. इस आक्रोश मार्च में सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद थे.
जनाधिकार पार्टी के कार्यकर्ता भी सड़क पर उतरे
नोटबंदी के विरोध में जन अधिकार पार्टी (लोक ) के कार्यकर्ता भी सड़क पर उतर आये. पार्ट्ी के जिलाध्यक्ष रविकांत सिन्हा ने कहा कि जन अधिकार पार्टी नोटबंदी के खिलाफ नहीं है बल्कि जिस तरह से नोटबंदी का क्रियान्वयन किया गया है इसके खिलाफ है. जिस तरह इसे लागू किया गया है जिसमें देश के सामान्य नागरिक किसान ,
छात्र,महिलाओं ,बुजुर्गों,व छोटे कारोबारियों ,व्यापारियों को इससे परेशानी उठानी पड़ रही है. इसका पार्टी पूरजोर विरोध करती है. केन्द्र के इस फैसले से लोगों को बैंकों से अपने ही पैसों की निकासी करने में दिक्कत हो रही है. किसानों को खेती करने में दिक्कतें हो रही हैं. इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद नारायण सिंहा,कन्हैया यादव,रियाजुल हक,सतन कुमार, जयमंगल सिंह, सुरेन्द्र यादव समेत सैकड़ों लोग शामलि थे.
राजद कार्यकर्ताओं ने निकाला आक्रोश मार्च
नोटबंदी के विरोध में राजद के जिला कार्यकर्ता सड़क पर उतर आये. शहर में जुलूस निकालकर केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. आक्रोश मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष हुमायूं अखतर तारिक ने किया. इस मौके पर तारिक ने कहा कि राजद चाहती है कि कालाधन देश के अंदर और बाहर दोनों जगहों से बाहर लाया जाय.
लेकिन नोटबंदी के कारण किसानों व मजदूरों को काफी कठिनाई हो रही है. केन्द्र को चाहिए था कि पहले छोटे -छोटे नोट को बैंकों में पूरा बंदोबस्त कर लेनी चाहिए थी ताकि लोगों को परेशानी नहीं झेलनी पड़े. देश के आठ हजार करोड़ रुपया चंद पूंजीपत्तियों के यहां बकाया है . केन्द्र सरकार को इसकी चिंता नहीं है.
विदेश से कालाधन आज तक वापस नहीं लाया गया. केन्द्र के नोटबंदी के फैसले से लोगों को अपनी कमाई के पैसों की निकासी करने में इन दिनों काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. आक्रोश मार्च को सफल बनाने में सीताशरण बिन्द, पप्पू यादव,मजहर आलम,सुनील यादव,सरफराज खॉ ,अशोक हिमांशु,अर्जुन यादव,सुबोध यादव,रंजीत ठाकुर,रामचंद्र शर्मा ,नगीना यादव,रामदेव कुशवाहा,मनोज यादव ,दीपक कुमार सिंह ,कल्लू यादव आदि लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >