दो दुकानदारों में झड़प दो की हालत जख्मी

हिलसा : पैसा तगादा करने आये होलसेलर के मुंशी व दुकानदार के बीच जमकर मारपीट हुई. जिसमें दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना हिलसा शहर के योगीपुर मोड़ के पास हुई. बताया जाता है कि शनिवार को शहर के योगीपुर मोड़ पर स्थित राजु किराना दुकान पर राजीव गुड़ गद्दी के थोक […]

हिलसा : पैसा तगादा करने आये होलसेलर के मुंशी व दुकानदार के बीच जमकर मारपीट हुई. जिसमें दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना हिलसा शहर के योगीपुर मोड़ के पास हुई. बताया जाता है कि शनिवार को शहर के योगीपुर मोड़ पर स्थित राजु किराना दुकान पर राजीव गुड़ गद्दी के थोक विक्रेता के द्वारा उधार में दिये गये सामान का पैसा तगादा करने थोक विक्रेता के मुंशी अनुज प्रसाद आया

और किराना दुकानदार से पैसे की मांग करने लगा. परंतु दुकानदार राजु कुमार फिलहाल पैसा नहीं होने की बात कही. जिसपर मुंशी अनुज प्रसाद आग बबुला हो गया और अपने अन्य दो सहयोगियों को बुलाकर मारपीट करने लगा. जिसमें दुकानदार राजु कुमार व अनुज कुमार दोनों घायल हो गये.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंच कर दोनों को हिरासत में ले लिया. समाचार प्रेषण तक मामला दर्ज नहीं हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >