सब को मिलेगा शुद्ध और नि:शुल्क पेयजल

पहल.91 पंचायतों के 824 वार्डों में हो रहा काम विश्व बैंक द्वारा 19 पंचायतों के 106 वार्डों में किया जा रहा काम बिहारशरीफ : सभी लोगों को नल का जल उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री के सात निश्चयों के तहत तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है. हर घर नल जल योजना के तहत […]

पहल.91 पंचायतों के 824 वार्डों में हो रहा काम

विश्व बैंक द्वारा 19 पंचायतों के 106 वार्डों में किया जा रहा काम
बिहारशरीफ : सभी लोगों को नल का जल उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री के सात निश्चयों के तहत तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है. हर घर नल जल योजना के तहत वर्ष 2019-20 तक राज्य के सभी घरों तक नलों के माध्यम से नि: शुल्क शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जायेगी. इस योजना का लाभ गरीबी रेखा से नीचे गुजर-बसर कर रहे एवं गरीबी रेखा से ऊपर जीवन-यापन कर रहे परिवारों को समान रूप से मिलेगा. शहरी क्षेत्र में इसके सफल क्रियान्वयन की जिम्मेदारी नगर विकास विभाग को दी गयी है.
वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी जिम्मेदारी पंचायती राज विभाग के साथ ही लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को दी गयी है. फ्लोराइड प्रभावित क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल घर-घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की है. विश्व बैंक की स्पोर्टिंग संस्था डीएफआइडी के तहत हरनौत प्रखंड की बराह पंचायत के प्रत्येक वार्ड में घर-घर नल जल पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है. विश्व बैंक की परियोजना के तहत जिले की 19 पंचायतों के 106 वार्डों में भी तेजी से काम चल रहा है. इसके तहत बोरिंग, जल मीनार निर्माण व पाइप बिछाने का कार्य किया जा रहा है. पूर्व से अधिष्ठापित ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत 36 पंचायतों के 220 वार्डों में हर घर नल जल योजना का कार्य किया जा रहा है.
बराह पंचायत के वार्डों में हो रहा कार्य
फ्लोराइड प्रभावित क्षेत्रों में कार्य
जिले के कई प्रखंडों की कुछ पंचायतों में फ्लोराइड युक्त पानी मिलने की शिकायत को देखते हुए पीएमइडी ने उन क्षेत्रों के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की योजना पर काम कर रहा है. जिले की 35 पंचायतों के 160 वार्डों में इसके लिए जल्द ही कार्य शुरू किये जाने की योजना है. प्रथम चरण के तहत जिले की 91 पंचायतों के 824 वार्डों में घर-घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की योजना पर कार्य चल रहा है. बाकी बची पंचायतों में अगले चरण में कार्य शुरू किया जायेगा. प्रथम चरण का हर घर नल जल का कार्य पूरा हो जाने पर लाखों की ग्रामीण आबादी को उनके घर तक नल का शुद्ध पेयजल पहुंचने लगेगा.
शुद्ध पेयजल के जल्द शुरू होगा कार्य
वर्तमान समय में जिले की 91 पंचायतों के 824 वार्डों में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हर घर नल जल का कार्य किया जा रहा है. फ्लोराइड प्रभावित बसावटों की 35 पंचायतों के 160 वार्डों में हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के कार्य को जल्द ही शुरू कर दिया जायेगा.
मनोज कुमार, कार्यपालक अभियंता, पीएचइडी, बिहारशरीफ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >