बिहारशरीफ : राजगीर के किला मैदान में एक सप्ताह के लिए बाजार बस गया है. किला मैदान में देश के कोने के कोने की सामान की बिक्री एक सप्ताह तक की जायेगी. मौका है राजगीर महोत्सव का. महोत्सव को लेकर पूरे मैदान में जिला प्रशासन द्वारा बाजार बसा दिया गया है. मेले में एक से बढ़कर सामानों की बिक्री के लिए स्टॉल लगाये गये हैं.
मेले में सोफा से लेकर पुस्तक और गरम वस्त्रों के साथ ही गरमा गरम पकवान. खासकर सरसों का साग और रोटी. ग्राम श्री मेले में ही सिर्फ 204 स्टॉल बनाये गये हैं. इसमें 160 विभिन्न सामान की बिक्री होगी. जबकि 40 में फूड जोन है. डीआरडीए के सहायक अभियंता विनोद कुमार सिन्हा ने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा हर साल ग्राम श्री मेले में स्टॉल बनाये जाते हैं. मेले में कई प्रकार के सामानों की बिक्री उचित दर पर की जाती है. किला मैदान में अन्य विभाग जैसे कृषि विभाग के द्वारा अलग स्टॉल बनाया गया है. जिसमें कृषि यंत्रों की बिक्री होगी.
