परिवार नियोजन पखवारा को सफल बनाने में जुटा िवभाग

बिहारशरीफ : परिवार नियोजन पखवारा को सफल बनाने में जिला स्वास्थ्य विभाग इन दिनों जुटा है. इस पखवारे के तहत जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में शिविर लगाकर पुरुष नसबंदी पखवारा के तहत इच्छुक लाभुक अपना पंजीयन कराके ऑपरेशन करा सकते हैं. जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन दिनों इस अभियान को सफल बनाने […]

बिहारशरीफ : परिवार नियोजन पखवारा को सफल बनाने में जिला स्वास्थ्य विभाग इन दिनों जुटा है. इस पखवारे के तहत जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में शिविर लगाकर पुरुष नसबंदी पखवारा के तहत इच्छुक लाभुक अपना पंजीयन कराके ऑपरेशन करा सकते हैं. जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन दिनों इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. इच्छुक पुरुष 27 नवंबर तक निकट के पीएचसी, रेफरल, अनुमंडलीय तथा सदर अस्पताल में ऑपरेशन कराने के लिए अपना पंजीयन करा सकते हैं. सिविल सर्जन डॉ सुबोध प्रसाद सिंह ने बताया कि पंजीयन कराने वाले पुरुष लाभुकों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा पुरुष नसबंदी की जाएगी. जिले के सरकारी अस्पतालों में पंजीकृत लाभुकों का 28 से लेकर चार दिसंबर तक ऑपरेशन किया जायेगा.

पुरुष नसबंदी कराने वाले लाभुकों को सरकार की योजना के मुताबिक राशि भी उपलब्ध करायी जायेगी. इतना ही नहीं ऑपरेशन कराने के लिए उत्प्रेरित करने वाले लोगों को भी प्रति लाभुक चार सौ उपलब्ध कराये जायेंगे. लाभुकों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से आवश्यक जीवनरक्षक दवाइयां भी उपलब्ध करायी जायेगी. सीएस डॉ सिंह ने बताया कि जिले के सभी पीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व उपाधीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गांव, कस्बों व टोलों में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाय. ताकि लोग जागरूक होकर सरकार के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभा सकें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >