बच्ची को ट्रैक्टर ने रौंदा, घटना स्थल पर मौत

नगरनौसा(नालंदा) : स्थानीय थाना क्षेत्र के गढियापर ग्राम के बंसिहा खंधा में बिगन रविदास की छह माह की पुत्री सुमन कुमारी पर ट्रैक्टर चढ़ जाने से घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक सुमन कुमारी की मां धान की पुआल पर सुला, काम करने में व्यस्त थी. हार्वेस्टर से कटा धान लाने जा रहा […]

नगरनौसा(नालंदा) : स्थानीय थाना क्षेत्र के गढियापर ग्राम के बंसिहा खंधा में बिगन रविदास की छह माह की पुत्री सुमन कुमारी पर ट्रैक्टर चढ़ जाने से घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक सुमन कुमारी की मां धान की पुआल पर सुला, काम करने में व्यस्त थी. हार्वेस्टर से कटा धान लाने जा रहा ट्रैक्टर धान के पुआल पर सो रही बच्ची पर चढ़ा दिया, जिससे घटना स्थल पर ही बच्ची की मौत हो गयी. थानाध्यक्ष लाल बाबू मांझी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पहुंच बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >