32 शिक्षकों को मिला नियोजन पत्र

आर्दश मध्य विद्यालय उंटा में लगाया गया था शिविर जहानाबाद : शहर स्थित आर्दश मध्य विद्यालय उंटा में बुधवार को उर्दू शिक्षकों के नियोजन के लिए शिविर लगाया गया. जिसमें जिले के सभी सात प्रखंडों के प्रारंभिक विद्यालय के लिए 32 उर्दू शिक्षकों के बीच नियोजन पत्र का वितरण किया गया. नियोजन के लिए सुबह […]

आर्दश मध्य विद्यालय उंटा में लगाया गया था शिविर

जहानाबाद : शहर स्थित आर्दश मध्य विद्यालय उंटा में बुधवार को उर्दू शिक्षकों के नियोजन के लिए शिविर लगाया गया. जिसमें जिले के सभी सात प्रखंडों के प्रारंभिक विद्यालय के लिए 32 उर्दू शिक्षकों के बीच नियोजन पत्र का वितरण किया गया. नियोजन के लिए सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ विद्यालय परिसर में लगने लगी थी.
अभ्यर्थी अपने प्रमाण-पत्रों के साथ शिविर में पहुंचे थे. विभाग द्वारा जारी मेघा सूची में वरीयता के अनुसार अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रों की जांच पड़ताल के बाद 32 अभ्यर्थियों को नियोजन पत्र दिया गया. इस मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी सच्चिदानंद प्रसाद, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना रंजीत पासवान, सभी प्रखंडों के प्रखंड प्रमुख, बीडीओ और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उपस्थित थे. शिविर में जहानाबाद प्रखंड क्षेत्र के लिए 20 रिक्ति के विरुद्ध 6,
काको में 16 रिक्ति के विरुद्ध 5, रतनी फरीदपुर में 13 के विरुद्ध 2, मखदुमपुर प्रखंड के लिए 28 के विरुद्ध 11, घोसी ब्लॉक के लिए 9 के विरुद्ध 4, हुलासगंज प्रखंड के लिए 9 के विरुद्ध 2 और मोदनगंज, प्रखंड के लिए 5 रिक्ति के विरुद्ध 2, उर्दू शिक्षकों को नियोजन पत्र दिया गया. इस तरह जिले के सभी सात प्रखंडों के लिए कुल 100 रिक्ति के विरुद्ध 32 उर्दू शिक्षकों के बीच नियोजन पत्र का वितरण किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >