बैठक करते नगर आयुक्त कौशल कुमार.
सबसे अधिक वार्ड संख्या 46 में बनाये गये शौचालय
बिहारशरीफ : बिहारशरीफ शहर को खुले में शौच से मुक्त कराने पर तेजी से काम हो रहा है.वित्तीय साल में पांच हजार शौचालय बनाने के लक्ष्य के विपरित अब तक चार हजार शौचालय शहर में बनाये जा चुके है. सबसे अधिक शहर के वार्ड संख्या 46 में अब तक 428 शौचालय बनाये गये है. बुधवार को नगर आयुक्त कौशल कुमार के द्वारा कार्यो की प्रगति की समीक्षा की गयी. उन्होंने कहा कि अब तक 35 वार्ड का सर्वे किया जा चुका है. शेष वार्डो में 20 नवम्बर तक सर्वे का काम पूरा करने को कहा गया है.उन्होंने जिन लोगों के घरों में अब तक शौचालय नहीं है वे नगर निगम में आवेदन दे सकते है.
उन्होंने वैसे लोगांे को चेतावनी भी दी किड्राइ शौचालय के जरिये मलवे को नालियों में बहाकर बीमारी फैल रहे है. वैसे लोग चेत जाये नहीं तो कारवाई की जाये. टैक्स कलेक्शन की समीक्षा करते हुए कहा कि अब तक इस माह में 50 लाख राजस्व वसूली की लक्ष्य रखा गया है. अब तक 15 लाख की वसूली की गयी है. और तेेजी से काम करने का आदेश टैक्स कलेक्टरों को कहा गया. साथ ही यह भी बताया गया कि 24 नवम्बर तक एक हजार पव पांच सौ के नोट लेकर टैक्स काट सकते है. लोगों से भी अपील भी की गयी वे टैक्स जमा करने के प्रति रूचि ले. इस मौके पर सिटी मैनेजर संतोष कुमार सिन्हा, टैक्स कलेक्टर मौजूद थे.
