बिहारशरीफ : राजगीर महोत्सव के दौरान लगने वाले ग्राम श्री मेला का आयोजन हर साल किये जाते है. मेले में स्टॉल बनाने वाले संवेदक को तय कर लिया गया है. उत्सव कैटरर को स्टॉल बनाने के लिए चयनित किया गया है. स्टॉल बनाने के लिए चार संवदेकों ने निविदा दिया था. निविदा को खोलने के बाद सभी शर्तो को पालन करने वाले संवेदक का चयन किया गया.
संवेदक को एक स्टॉल बनाने के लिए करीब 570 रुपये दिये जायेंगे. ग्राम श्री मेले में करीब दो सौ स्टॉल लगाये जायेंगे. राजगीर के अज्ञातशत्रु के मैदान में हर साल राजगीर महोत्सव के दौराी ग्राम श्री मेला लगाये जाने की परंपरा है 23 से 29 नवंबर तक मेला आयोजित होना है.
