सड़क हादसे में युवक की मौत

दुख. घायल को पैला पोखर स्थित एक क्लिनिक में भरती कराया गया था हादसे के बाद सोहडीह में सड़क जाम व आगजनी करते लोग. विरोध में लोगों ने की तोड़फोड़ व आगजनी टेंपो के धक्के से युवक हुआ था जख्मी, इलाल के दौरान हुई मौत बिहारशरीफ : सोहसराय मोहलले में बुधवार को टेंपो के धक्के […]

दुख. घायल को पैला पोखर स्थित एक क्लिनिक में भरती कराया गया था

हादसे के बाद सोहडीह में सड़क जाम व आगजनी करते लोग.
विरोध में लोगों ने की तोड़फोड़ व आगजनी
टेंपो के धक्के से युवक हुआ था जख्मी, इलाल के दौरान हुई मौत
बिहारशरीफ : सोहसराय मोहलले में बुधवार को टेंपो के धक्के से साइकिल सवार युवक की मौत के बाद नाराज लोगों ने शव को सड़क पर रख आगजनी व सड़क जाम कर दी. बताया जाता है कि बंधु बाजार निवासी मो. आलम का पुत्र साइकिल पर सवार होकर सोहसराय स्थिति अपने पिता की आलू की दुकान में आ रहा था. इसी दौरान पीछे से आ रहे टेम्पो ने साइकिल में टक्कर मार दिया. जिससे युवक बीच सड़क पर गिर गया. इसके बाद टेम्पो ने युवक को रौंद दिया. इस हादसे में घायल युवक को पैला पोखर स्थित एक निजी क्लिनिक में भरती कराया गया. वहां से उसे नाला रोड के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया.
जहां बालक की मौत हो गई. इस घटना से नाराज लोग शव के साथ सोहडीह पहुंचे और शव को सड़क पर रख कर जाम कर दिया. इस दौरान लोगों ने टायर जला कर आगजनी की.
पुलिस ने नाराज लोगों को समझा बुझाकर जाम हटाया एवं शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. सोहसराय के थानाध्यक्ष जेपी यादव ने बताया कि टेम्पो को जब्त कर लिया गया है. इस संबंध में टेम्पो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >