प्रशिक्षण छोड़ छठव्रती मां के सहयोग को पहुंचा बेटा

बरबीघा : छठव्रत की महिमा कहें या आस्था का जुड़ाव आम नागरिकों के साथ-साथ उच्च दरजे के अधिकारी भी इस पर्व से अपने-आप को इस अवसर पर नहीं अलग कर पाते है. रामपुर सिंडाय के 2015 में आइपीएस चयनित पदाधिकारी सौरभ कुमार केवल इसलिए अपने प्रशिक्षण को छोड़ कर क्योंकि भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना करने […]

बरबीघा : छठव्रत की महिमा कहें या आस्था का जुड़ाव आम नागरिकों के साथ-साथ उच्च दरजे के अधिकारी भी इस पर्व से अपने-आप को इस अवसर पर नहीं अलग कर पाते है. रामपुर सिंडाय के 2015 में आइपीएस चयनित पदाधिकारी सौरभ कुमार केवल इसलिए अपने प्रशिक्षण को छोड़ कर क्योंकि भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना करने में परिजनेां के अभाव में मां को तकलीफ न हो.

रामपुर सिंडाय के अधिवक्ता उदय चंद्र कुमार के बेटे सौरभ कुमार ने एमबीबीएस की पढ़ाई रांची मेडिकल काॅलेज से पूरी करने पर नौकरी करने के बजाय अपने मां के स्वप्न को पूरा करने के लिए दिल्ली में तैयारी किया और 2015 में आइपीएस पदाधिकारी रूप में चयनित होने पर हैदराबाद में प्रशिक्षण ले रहा है.

उसकी मां मनोरमा देवी ने कहा कि इस छठी मइया और भगवान के आदित्य के पुण्य प्रताप से आज उसके बेटे ने समाजसेवा और देश सेवा के लिए यह ओहदा प्राप्त किया है. अजय कुमार के प्रोत्साहन तथा उनके माध्यम से तत्कालीन शेखपुरा डीएम रहे आनंद किशोर से करवाई गयी मुलाकात के प्रभाव को सौरव अपनी उपलब्धि का श्रेय देता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >