दस्तावेज में छेड़छाड़ करने पर एफआइआर

बिहारशरीफ : सरकारी दस्तावेज में छेड़छाड़ करने वाले पर सीओ के द्वारा लहेरी थाने में एफआइआर करायी गयी है. सीओ ने बताया कि सरकारी दस्तावेज में छेड़छाड़ करने के आरोप में स्थानीय वार्ड संख्या 44 के मेहरपर निवासी राजकुमार प्रसाद पर कार्रवाई की गयी है. नगर आयुक्त कौशल कुमार ने बताया कि वार्ड संख्या44 के […]

बिहारशरीफ : सरकारी दस्तावेज में छेड़छाड़ करने वाले पर सीओ के द्वारा लहेरी थाने में एफआइआर करायी गयी है. सीओ ने बताया कि सरकारी दस्तावेज में छेड़छाड़ करने के आरोप में स्थानीय वार्ड संख्या 44 के मेहरपर निवासी राजकुमार प्रसाद पर कार्रवाई की गयी है. नगर आयुक्त कौशल कुमार ने बताया कि वार्ड संख्या44 के प्राथमिक विद्यालय मेहरपर पर से भूषण के घर से तक पथ एवं नाला का निर्माण नगर निगम की राशि से करायी जा रही है. मेाहल्ले के राजकुमार प्रसाद के द्वारा आवेदन दिया गया था कि उनके निजी जमीन खाता संख्या 275 पर नगबर निगम द्वारा योजना का निर्माण कराया जा रहा है.

आवेदन के साथ अंल रसीद के साथ सीओ को देकर इसकी प्रतिवेदन की मांग की गयी थी.
उन्होंने बताया कि सीओ द्वारा दिये गये रिपोर्ट में लिखा है कि संलग्न रसीद की जांच की गयी. जांचोपरान्त पाया कि मौजा कमरपुर पहाड़पुर, थाना संख्या 97 के जमाबंदी संख्या संख्या 1643 पर कुल रकवा 1.17/ 1/2 ए का जमाबंदी राजकुमार के खाता संख्या में दर्ज है. खाता संख्या 275ब गैरमजरूआ मालिक खाते की है. जो पंजी 2 के जमाबंदी में दर्ज नहीं है. रसीद वर्ष 2014-15 का है.
उन्होंने बताया कि दस्तावेज में छेङछाड़ कर अंचल द्वारा निर्गत रसीद संख्या 275 अंकित किया गया है जो गैर कानूनी है. सरकारी दस्तावेज में छेड़छाड़ करने के आलोक में सीओ को विधि सम्मत कार्रवाई करने को कहा गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >