तीन सूत्री मांगों को लेकर संघ ने दिया धरना
बिहारशरीफ : भारतीय ब्राह्मण सेवा संघ ने तीन सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को स्थानीय अस्पताल चौक पर धरना दिया. इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि समान रूप से ब्राह्मणों को राजनीतिक में भागीदारी दी जाय. समाज के उत्थान के लिए सरकार ठोस कदम उठाये.ब्राह्मण समाज को विकास योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है.
लिहाजा इनकी आर्थिक स्थिति दिन ब दिन कमजोर होती जा रही है. इसलिए सरकार ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए शीघ्र ठोस कदम उठाये. समान रूप से विकास योजनाओं का लाभ दिया जाय. इंदिरा आवास,वृद्धापेंशन,सामाजिक सुरक्षा पेंशन,छात्रवृत्ति जैसी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है. छात्रवृत्ति नहीं मिलने से इस समाज के होनहार छात्रों की हाइक्लास की पढ़ाई लिखाई में दिक्कत होती है. छात्रों को परेशानी उठानी पड़ती है. सरकार छात्रवृत्ति देने की दिशा में कदम उठाये.
ब्राह्मण समाज की आर्थिक,राजनीतिक व सामाजिक स्थिति का सर्वेक्षण कर उन्हें कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाय. वक्ताओं ने कहा कि अगर सरकार इस समाज के उत्थान के लिए ठोस कदम नहीं उठाती है तो चाणक्य के वंशज आंदोलन तेज करेंगे. अपने हक व अधिकार के लिए सड़क पर उतरकर आवाज को बुलंद करेंगे. सरकारी नौकरी में आरक्षण,संस्कृत व वेद विद्यालयों की स्थापना,आचार्य डिग्री को प्रशिक्षित स्नातक का दर्जा देने की मांग की.
संस्कृत भाषा को सुदृढ़ बनायी जाय. धरना सभा को अरुण कुमार पांडेय,वालेश्वर पांडेय,पंकज कुमार पांडेय,उमाजी उपाध्याय,बालमुकुंद उपाध्याय,आचार्य बैधनाथ शर्मा,धनंजय पांडेय,संतोष कुमार पांडेय,संजय पांडेय,परमानंद पाठक,अशोक पांडेय, अजीत कुमार पांडेय,सत्येन्द्र पांडेय,अनिल कुमार शर्मा,सिनोध पांडेय,विद्यानंद विद्यार्थी,कृष्णबल्लभ पांडेय,अमित माधव,हरिओम पांडेय,बलवीर पाठक , जनार्दन पांडेय,उमेश पांडेय,अच्चूतानंद पांडेय,अर्जुन पांडेय सहित कई लोगों ने संबोधित किया. डीएम के माध्यम से सीएम के नाम मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा.
अस्पताल चौक पर धरने पर बैठे भारतीय ब्राह्मण सेवा संघ के लोग.
