जिले में मुहर्रम को लेकर मेडिकल टीमें तैनात

टीमें 13 अक्तूबर तक 24 घंटे काम करेंगी बिहारशरीफ : मुहर्रम को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दो मेडिकल टीमों की तैनाती की गयी है. यह टीमें बुधवार से काम करनी शुरू कर दी है. ये टीमें जिला नियंत्रण कक्ष व लहेरी थाना […]

टीमें 13 अक्तूबर तक 24 घंटे काम करेंगी

बिहारशरीफ : मुहर्रम को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दो मेडिकल टीमों की तैनाती की गयी है. यह टीमें बुधवार से काम करनी शुरू कर दी है. ये टीमें जिला नियंत्रण कक्ष व लहेरी थाना नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त की गयी हैं. टीम तीन शि‌‌‌‌फ्टों में काम कर रही है. सिविल सर्जन डॉ सुबोध प्रसाद सिंह ने बताया कि हर शिफ्ट में एक-एक चिकित्सा पदाधिकारी काम करने में लगे हैं.
इसके अलावा पारा मेडिकल स्टॉफ भी रोस्टर के अनुसार ड्यूटी करने में लगे हैं. उक्त दोनों मेडिकल टीमों को आवश्यक जीवनरक्षक दवाइयां उपलब्ध करायी गयी हैं. ताकी आवश्यकतानुसार जरूरत मंद लोगों को सुलभ तरीके से उपलब्ध करायी जा सके. उन्होंने बताया कि उक्त टीमें 13 अक्तूबर तक 24 घंटे काम करेंगी. सदर अस्पताल के उपाधीक्षक को इस पर विशेष नजर रखने को कहा गया है. यानी कि जरूरत के अनुसार जीवनरक्षक दवा उपलब्ध कराते रहने को कहा गया है. प्रतिनियुक्त चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >