डॉक्टरों ने टीबी के बेहतर इलाज के गुर सीखे

बिहारशरीफ : टीबी की बेहतर ढंग से इलाज के गुर जिला यक्ष्मा पदाधिकारी ने सीखे. जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ रविन्द्र कुमार दो दिनों तक बोधगया में टीबी के बेहतर ट्रीटमेंट के प्रशिक्षण प्राप्त किये. डीटीओ डॉ.कुमार ने बताया कि सूबे भर के जिला यक्ष्मा पदाधकारी बोधगया में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण में भाग लिये. भारत […]

बिहारशरीफ : टीबी की बेहतर ढंग से इलाज के गुर जिला यक्ष्मा पदाधिकारी ने सीखे. जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ रविन्द्र कुमार दो दिनों तक बोधगया में टीबी के बेहतर ट्रीटमेंट के प्रशिक्षण प्राप्त किये. डीटीओ डॉ.कुमार ने बताया कि सूबे भर के जिला यक्ष्मा पदाधकारी बोधगया में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण में भाग लिये. भारत सरकार के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय के यक्ष्मा प्रभाग की ओर से यह ट्रेनिंग जिला यक्ष्मा पदाधिकारियों को दी गयी. सरकार की योजना है

कि टीबी के मरीजों को बेहतर से बेहतर ढंग से चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराके रोग मुक्त बनाने की. इस कार्यक्रम को धरातल पर उतारने के लिए सरकार ने प्रथम चरण में हर जिला यक्ष्मा पदाधिकारी को ट्रेंड करने का काम किया है. जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. कुमार ने बताया कि सरकार की योजना है कि टीबी मरीजों को हर दिन दवा खिलाने की. इस प्रक्रिया को अपनाने के पहले डीटीओ को प्रशिक्षित किया गया है. अब प्रशिक्षित जिला यक्ष्मा पदाधिकारी अपने-

अपने जिलों में अन्य चिकित्सकों को ट्रेंड करने का काम अपने स्तर से करेंगे. ताकि जिले के सरकारी अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सक सरकार की नयी योजना से अवगत हो सकें और मरीजों को बेहतर ढंग से इलाज कर सकें. उन्होंने बताया कि इसके बाद सरकार के आदेशानुसार मरीजों को प्रत्येक दिन दवा खिलाने की व्यवस्था की जायेगी. अभी आरएनटीसीपी के तहत टीबी के मरीजों को विभाग की ओर से एक दिन बीच कर दवा खिलायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >