न्यायालय पर जताया भरोसा
मंडल कारा बिहारशरीफ से बाहर निकलते राजबल्लभ यादव .
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में थे बंद
बिहारशरीफ : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में बिहारशरीफ मंडल कारा में छह माह से बंद नवादा के राजद विधायक राजबल्लभ यादव पटना हाइकोर्ट से जमानत मिलने के बाद रविवार को जेल से बाहर निकले. जमानत पर जेल से बाहर निकलने के दौरान राजद विधायक राजबल्लभ ने तामझाम और राजनीतिक बयानबाजी से परहेज किया. हाल ही में सीवार के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन को जमानत मिलने के बाद जिस प्रकार की राजनीतिक बयानबाजी हुर्ठ थी, उससे उलट नवादा के विधायक ने किसी प्रकार का तामझाम जेल से बाहर निकलने के बाद पेश नहीं किया. वो सामान्य तरीके से जेल से बाहर निकल खुशी का इजहार किया.
विधायक ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है और दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा. डनहोंने कहा कि सरकार का एक सिस्टम होता है. उनके जमानत मिलने के बाद सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की बात पर विधायक राजबल्लभ ने कहा कि सरकार अपना काम करती है और न्यायालय अपना काम कर रही है. दोनों का काम अलग-अलग है. पूरे मामले में राजनीति के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार एक सिस्टम है. वह न तो किसी को फंसाती है और ना ही किसी को बचाती है. यहां बता दें कि विधायक राजबल्लभ यादव पर जिले की एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में महिला थाना में मामला दर्ज हुआ था. 10 मार्च को उन्होंने बिहारशरीफ कोर्ट में सरेंडर किया था तब से विधायक बिहारशरीफ स्थित मंडल कारा में बंद थे.
करीब छह माह बाद वे हाइकोर्ट से जमानत मिलने के बाद रविवार को जेल से बाहर निकले हैं.
