नये रोस्टर बनाने का निर्देश पहल. सदर अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था होगी सुदृढ़

सदर अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था को और भी सुदृढ़ बनायी जायेगी. इसके लिए सिविल सर्जन डॉ सुबोध प्रसाद सिंह ने गुरुवार को सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ शैलेंद्र कुमार के साथ उपाधीक्षक कार्यालय में बैठक कर ठोस रणनीति बनायी है. बिहारशरीफ : मरीजों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए ठोस कदम […]

सदर अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था को और भी सुदृढ़ बनायी जायेगी. इसके लिए सिविल सर्जन डॉ सुबोध प्रसाद सिंह ने गुरुवार को सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ शैलेंद्र कुमार के साथ उपाधीक्षक कार्यालय में बैठक कर ठोस रणनीति बनायी है.

बिहारशरीफ : मरीजों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए ठोस कदम उठाया गया है. सदर अस्पताल में इलाज कराने आने वाले रोगियों को अच्छी सेवा उपलब्ध कराने के लिए सीएस ने नयी रणनीति बनायी है. सदर अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था को और भी सुदृढ़ बनायी जायेगी. इसके लिए सिविल सर्जन डॉ सुबोध प्रसाद सिंह ने गुरुवार को सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ शैलेंद्र कुमार के साथ उपाधीक्षक कार्यालय में बैठक कर ठोस रणनीति बनायी है. मरीजों को बेहतर इलाज मिले इसके लिए डॉक्टर से लेकर स्वास्थ्य कर्मचारी तक बराबर तत्पर रहेंगे.
पहली अक्तूबर से कई ओपीडी में व्यवस्था रहेगी व्यवस्थित
सीएस ने बताया कि सदर अस्पताल के कई ओपीडी पहली अक्तूबर से और भी व्यवस्थित रूप में नजर आयेगी. जैसे हड्डी व सर्जरी एक साथ संचालित होगी. इसी तरह आंख व नाक,कान व गला एक साथ संचालित होंगे. ताकि संबंधित ओपीडी के रोगियों को इलाज कराने में पूरी तरह से सहूलियत हो सके. इन ओपीडी के चिकित्सकों को भी मरीजों के बीमारियों के इलाज करने में भी आसानी होगी. सीएस डॉ सिंह ने इस कार्य को पूरी तरह से मूर्तरूप देने के लिए उपाधीक्षक को नये रोस्टर बनाने का निर्देश दिया है. रोस्टर के मुताबिक ही डॉक्टर पहली अक्तूबर से अस्पताल के ओपीडी में काम करेंगे. यानी की रोस्टर के अनुसार ओपीडी में आकर मरीजों को बेहतर से बेहतर से चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराएंगे.
उपलब्ध संसाधनों से मरीजों को उपलब्ध करायी जायेगी बेहतर सेवा
सदर अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों से मरीजों को अच्छी से अच्छी सेवा उपलब्ध करायी जाएगी. अस्पताल के चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को भी निर्देश दिया गया है कि रोस्टर के मुताबिक अस्पताल के विभिन्न ओपीडी व आकस्मिक कक्ष में उपस्थित होकर ड्यूटी करें और मरीजों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने में बराबर तत्पर रहें. मरीजों को बेहतर से उपलब्ध कराने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग निरंतर ठोस कदम उठाने में लगा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >