दो डॉक्टरों समेत चार के वेतन पर रोक निरीक्षण में पाये गये अनुपस्थित

सीएस ने अनुपस्थित डॉक्टरों व एएनएम से किया जवाब तलब बिहारशरीफ : बिना सूचना के ड्यूटी से गायब रहने वाले डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी अलर्ट हो जाएं, वरना निरीक्षण में अनुपस्थित पाये जाने पर कार्रवाई की जद में आ जायेंगे. एेसे लोगों को चिह्नित करने का काम सीएस ने शुरू कर दिया है. मंगलवार को […]

सीएस ने अनुपस्थित डॉक्टरों व एएनएम से किया जवाब तलब

बिहारशरीफ : बिना सूचना के ड्यूटी से गायब रहने वाले डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी अलर्ट हो जाएं, वरना निरीक्षण में अनुपस्थित पाये जाने पर कार्रवाई की जद में आ जायेंगे. एेसे लोगों को चिह्नित करने का काम सीएस ने शुरू कर दिया है. मंगलवार को ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले दो डॉक्टर समेत चार स्वास्थ्यकर्मी कार्रवाई की चपेट में आ गये. सिविल सर्जन डॉ सुबोध प्रसाद सिंह ने नूरसराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत संचालित होने वाले दहपर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान सीएस डॉ सिंह ने अस्पताल में तैनात डॉ सिम्पल को 17 से 27 सितंबर तक बिना सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित पाया.
इसी तरह डॉ सुधीर कुमार 22 से 27 सितंबर तक ड्यूटी से बिना सूचना के गायब पाये गये. सीएस डॉ सिंह ने बताया कि यह बहुत ही गंभीर मामला है. इन डॉक्टरों से जवाब तलब किया गया है. साथ ही अनुपस्थित अवधि के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गयी है.
दो एएनएम भी पायी गयीं अनुपस्थित : निरीक्षण के दौरान दहपर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की दो एएनएम भी बिना सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित पायी गयीं. सीएस डॉ सिंह ने बताया कि अनुपस्थित एएनएम में अनिता वर्मा 26 से अनुपस्थित पायी गयी. इसी तरह एएनएम सविता कुमारी भी 26 सितंबर से अनुपस्थित थी. सीएस ने इन दोनों से भी जवाब तलब करते हुए उनके अनुपस्थित अवधि के वेतन पर रोक लगा दी है.
नूरसराय पीएचसी प्रभारी से भी जवाब तलब
सिविल सर्जन डॉ सिंह ने दहपर अतिरिक्त पीएचसी के दो डॉक्टरों व दो एएनएम की अनुपस्थिति के मामले को गंभीरता से लेते हुए नूरसराय पीएचसी प्रभारी से भी इस बाबत जवाब तलब किया है. उन्होंने स्पष्टीकरण का जवाब शीघ्र देने को कहा है. सीएस ने बताया कि अस्पताल से डॉक्टरों व कर्मियों का बिना सूचना के ड्यूटी से गायब रहना बहुत ही गंभीर मामला है. एेसे लापरवाह लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी. सीएस ने बताया कि एकंगरसराय पीएचसी के तहत अतरामचक सब सेंटर का भी निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान सेंटर खुला पाया गया और कर्मी उपस्थित पाये गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >