हरनौत. सेवदह हाइस्कूल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पत्नी स्व. मंजू कुमारी सिन्हा की प्रतिमा लगायी जायेगी़ बताया जाता है कि सीएम का ससुराल सेवदह में है.
सेवदह में कार्यरत शिक्षक वीरेंद्र पासवान ने 14 मई को कल्याण बिगहा में सीएम को ज्ञापन देकर सेवदह हाइस्कूल में मंजू कुमारी सिन्हा के प्रतिमा लगाने की मांग किया था. शिक्षक ने बताया कि मंजू कुमारी सिन्हा अपने मायके में रह कर दसवीं तक पढ़ाई की थी. उस समय इनके पिता कृष्ण नंदन प्रसाद इसी स्कूल में हेडमास्टर थे. उसके बाद मंजू सिन्हा की शिक्षिका के पद पर बहाली हुई.
सर्व प्रथम वे अपने मायके सेवदह में सेवा दी और अपने कार्यकाल में एक आदर्श शिक्षका के रूप में आस पास के स्कूली छात्रों को शिक्षा दी. फिर पटना में कई वर्षों तक सेवा देने के बाद उसकी मौत हो गयी. इसी लिए यहां उनकी प्रतिमा लगनी चाहिए. डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को बीडीओ चंदन कुमार व सीओ उमेश कुमार ने सेवदह हाइस्कूल जाकर स्थल देखा.
