घर का पानी बंद करने के विरोध पर दी धमकी

हिलसा : घर से पानी का निकास बंद करने का विरोध किये जाने पर पड़ोसियों ने गृहस्वामी को जान से मार देने की धमकी दी. इस संबंध में पीडि़त व्यक्ति द्वारा अंचलाधिकारी एवं एसडीओ को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी गयी है. करायपरशुराय थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव निवासी श्रवण कुमार निराला द्वारा दिये […]

हिलसा : घर से पानी का निकास बंद करने का विरोध किये जाने पर पड़ोसियों ने गृहस्वामी को जान से मार देने की धमकी दी. इस संबंध में पीडि़त व्यक्ति द्वारा अंचलाधिकारी एवं एसडीओ को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी गयी है. करायपरशुराय थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव निवासी श्रवण कुमार निराला द्वारा दिये गये आवेदन के अनुसार उनके घर का नाला का पानी उत्तर की ओर छोटे साव के निकट से पि›म की ओर आम गैर मजरूआ खाता में पूर्व से ही गिरता आ रहा है.
इधर पड़ोस के ही कुछ लोगों ने गरमी में बांध बना कर पानी को रोक दिया है, जिससे गरमी से घर तक नाला का पानी फैल गया है. बांध काटने के सवाल पर सतीश साव, रामदेव सिंह, छोटे साव, संजय सादव, रामप्यारे सिंह, शिव कुमार साव, श्यामदेव सिंह द्वारा जान से मार देने की धमकी दी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >