डेंगू को लेकर युद्ध स्तर पर करें काम: डीएम

बिहारशरीफ : गुरुवार को स्थानीय हरदेव भवन में डीएम डेंगू को रोकथाम के लिए समीक्षा बैठक की गयी. बैठक में कहा गया कि ईलाज के साथ-साथ सफाई एवं जन जागरूकता पर एक साथ काम करें. मेेडिकल टीम टोले, गलियों में सर्वे के जिलए जारही है पर बाहर और घर के अंदर टायर डिब्बा आदि में […]

बिहारशरीफ : गुरुवार को स्थानीय हरदेव भवन में डीएम डेंगू को रोकथाम के लिए समीक्षा बैठक की गयी. बैठक में कहा गया कि ईलाज के साथ-साथ सफाई एवं जन जागरूकता पर एक साथ काम करें. मेेडिकल टीम टोले, गलियों में सर्वे के जिलए जारही है पर बाहर और घर के अंदर टायर डिब्बा आदि में पानी नहीं जमा होने दें. इसके लिए लोगों को जागरूक भी करें. डीएम डॉ.त्यागराजन ने कहा कि पंचायतों में स्वच्छता मद में उपलब्ध 8000 की राशि से पंचायतों के स्वच्छता कार्य करायें. पीएचसी प्रभारी एंचं कार्यपालक पदाधिकारी आपसी समन्वय बनाकर बीमारिसयों के रोकथाम के लिए युद्वस्तर पर काम करें.

जहां इन बीमारियों को प्रकोप है वहां के पीएचसी में अतिरिक्त डॉक्टरों की तैनाती करें. सीएस ने बताया कि शहर के बअंदरूनी इलाकों में विशेष सफाई की आवश्यकता है. नगर निगम को कहा गया कि पूरे शहर में सफाई कराये. जल निकासी पाइप के मुहं पर लगाने वाला नेट भ्री लोगों में वितरित करें. जिससे पाइप के अंदर पनपने वाला मच्छर बाहर नहीं आ पाये. उन्होंने सिलाव मेडिकल टीम को निरंतर बने रहने को कहा. जहां बीमारियों केे फैलाव की आशंका है वहां पर काम जारी रहना चाहिए. लोगों के बीच जागरूकता भी फैलाये जिससे कि वे भी बचाव के प्रति जागरूक व संजग रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >