तेजाब पीड़िता को मिला दो लाख का चेक

तेजाब पीड़िता को चेक देते हुए जिला न्यायाधीश. बिहारशरीफ : जिला न्यायालय के डीजे कक्ष में जिला विधिक सेवा प्राधिकार अध्यक्ष सह जज जितेंद्र कुमार ने सचिव सह एडीजे राजेश कुमार पांडेय ने निर्देशन में तेजाब पीड़िता को विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से दो लाख रुपये का चेक सौंपा. पूर्व में भी नवादा जिले […]

तेजाब पीड़िता को चेक देते हुए जिला न्यायाधीश.

बिहारशरीफ : जिला न्यायालय के डीजे कक्ष में जिला विधिक सेवा प्राधिकार अध्यक्ष सह जज जितेंद्र कुमार ने सचिव सह एडीजे राजेश कुमार पांडेय ने निर्देशन में तेजाब पीड़िता को विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से दो लाख रुपये का चेक सौंपा. पूर्व में भी नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सोन सिहारी ग्राम निवासी पीडि़ता आरजू बानो उर्फ आरजू तमन्ना को दो अप्रैल 2016 को विधिक सेवा सदन के उद्घाटन के मौके पर पहुंचे चीफ जस्टिस इकबाल अहमद अंसारी ने मंच पर एक लाख रुपये का चेक दिया था तथा उन्होंने भावुक होते हुए कहा था कि रुपये या मांग पूर्ति के लिए किसी को अपंग बनाने का कोई अधिकार नहीं है.
ऐसा जघन्य कार्य की माफी नहीं मिल सकती है, जिससे पूरी जिंदगी किसी के लिए अंधेरी रात बन गई हो. जिला जज जितेन्द्र कुमार ने चेक सौंपते हुए कहा कि किसी भी तेजाब पीडि़ता को तीन लाख रुपये राहत राशि प्रदान करने का प्रावधान है. जिससे उसकी जिंदगी की कुछ मुश्किलें आसान हो. उसी के तहत आज इस पीडि़ता को दो लाख रुपये विधिक सेवा प्राधिकार से प्रदान किया जा रहा है.
जबकि एक लाख पूर्व में दिया जा चुका है. पीडि़ता का विवाह लहेरी थाना क्षेत्र के स्थानीय पक्की तालाब मोहल्ले में मो. मिराज के साथ हुई थी. पीडि़ता का कोई भाई या पिता नहीं है. केवल उसकी मां है. जिसके लिए उसकी गरीब मां ने किसी प्रकार से कुछ रुपये दिये भी थे. परंतु पूरी मांग पूर्ति न होने पर उसने दूसरी शादी भी कर ली. 22 नवंबर 2013 को उसके पति व ससुराल वालों ने सोयी अवस्था में उसके चेहरे पर तेजाब डाल दिया. जिससे उसकी आंखें पूरी तरह खराब हो गई और चेहरा जल गया.
उसकी बूढ़ी मां उसकी व बच्चों की देखभाल कर रही है. गांव के मिराज आलम के सहारे वह कोर्ट तक पहुंच कर चेक ले जा सकी. उसने बताया कि पूरा गांव के उसके मददगार होने से जिंदगी कुछ आसान नजर आती है. अन्यथा तो जिंदगी में रोशनी कहां, उसका पति इसी मामले को ले जेल में है. जेएम अरविन्द कुमार दास के कोर्ट में केस लंबित है.
इस मौके पर पीपी मंजर हसन भी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >