बिहारशरीफ : हर काम में तकनीक का प्रयोग किया जाने की शुरूआत कर दिया गया है. ताकि सभी काम समय पर हो सकें. और कार्यों की मॉनिटरिंग कही से की जा सकें. हाल में डैशबोर्ड पोर्टल बनाया है. इस डैश बोर्ड पर राजधानी पटना में बैठे अधिकारी भी कार्यों की मॉनिटरिंग कर सकेंगे. कार्य कहा पर आकर अटका है या प्रगति की क्या स्थिति को देखा जा सकता. सरकार से आदेश आने पर जिला प्रशासन द्वारा इस साइट पर काम करने के लिए अधिकारियों की टीम की तैनाती कर दिया गया है.
टीएम के सिविल व आईटी सेक्टर के अधिकारियों को लगाया गया है. वरीय डिप्टी कलेक्टर राूम बाबू को इसका नोडल अफसर बनाया गया है तो आइटी मैनेजर को तकनीक अधिकारी. बिहार के सीएम के द्वारा जिले स्तर पर कराये जाने वालों की देखरेख के लिए एक डैशबोर्ड साइट बनाया गया है.नालंदा भ्रमण के दौरान सीएम के द्वारा कई योजनाओं पर काम कराये जाने का आदेश अधिकारियों को देते है. सीएम के जाने के बाद उनके घोषित योजनाओं को डैशबोर्ड पर अपलोड की जायेगी.
सीएम के द्वारा कभी यह भी यह घोषणा भी की जाती है कि नालंदा में अमुख काम कराये जायेंगे. इनके द्वारा जिले से संबंधित जो भी काम कराये जाने की बात कही जायेगी उसे नालंदा के साइट पर अपलोड किये जाने की जिम्मेवारी तकनीक कर्मी की होगी. घोषित योजनाओं पर काम कराये जाने की जिम्मेवारी नोडल अफसर की होगी. काम जिस विभाग की उस विभाग से संपर्क साधना और काम आगे बढ़ाना नोडल अफसर का काम होगा. कार्य की क्या हो रही है सीएम स्वयं भी डैशबोर्ड पर देख सकेंगे. आइटी मैनेजर आशीष कुमार ने बताया कि अभी किसी तरह की योजना को साइट पर अपलोड नहीं किया गया है.
