परबलपुर : गुरुवार को स्थानीय थाना में मिठाई की दुकान में तोड़फोड़ व मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. थाना क्षेत्र के हरीपुर गांव निवसी रामखेलावन चौहान ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि परबलपुर के अवध सिंह के दो पुत्र व थाना क्षेत्र के कृतिपुर गांव के रामबालक सिंह के भतीजा सहित तीन चार लड़का मेरे मिठाई की दुकान में बीती रात साढ़े नौ बजे आये और मुझे और मेरी पत्नी बाचो देवी के साथ मारपीट की. पुलिस ने बताया कि मामला जमीन विवाद से जुड़ा है. एक अन्य घटना में थानाध्यक्ष के बबुरबन्ना गांव निवासी कमलेश प्रसाद ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
यह मामला राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना में अनियमितता की जांच से संबंधित है. जिसमें चौसंडा के मुखिया राजकुमार भारती, राजकुमार पासवान, रामदेव पासवान व रविन्द्र शर्मा को आरोपित किया है. पुलिस ने केस नंबर 106/16 के तहत दर्ज कर छानबीन कर रही है.
