हैदरगंज कड़ाह में मरीजों की संख्या में इजाफा
सिलाव : स्थानीय नगर पंचायत के हैदर गंज कड़ाह में लगातार डेंगू और चिकनगुनिया के मरीज मिल रहे हैं. मंगलवार को नगर पंचायत के वार्ड संख्या नौ के वार्ड पार्षद रिंकू देवी व उनके पुत्र करण कुमार डेंगू का शिकार हो गये. जिसे इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया. जहां से उन दोनों को पटना रेफर कर दिया गया.
कड़ाह के लोग डेंगू मच्छर के आंतक से काफी भयभीत हैं. लोगों का शिकायत है कि प्रशासन डेंगू और चिकनगुनिया के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है. हालांकि डॉक्टर की टीम कैंप किये हुए है. एएनएम की दस दलीय टीम कड़ाह के सभी घर में जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं. नगर पंचायत और स्थानीय प्राथमिक स्वासथ्य विभाग द्वारा भी डेंगू पर काबू पाने के लिए प्रयास जारी है. अब तक 24 डेंगू और सात चिकनगुनिया की मरीज की पहचान हो चुकी है. सभी का इलाज बिहारशरीफ व पटना में की जा रही है.
