नूरसराय मार्ग पर गिरा पेड़ और उससे बच कर आते–जाते लोग.
नूरसराय : बिहारशरीफ–नूरसराय मार्ग पर डोइया गांव के पास मंगलवार की संध्या अचानक पेड़ गिर गया. इसकी चपेट में आने से एक बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के बाद आनन–फानन में दोनों युवकों को निजी क्लिनिक में इलाज कराया गया. इन दोनों घायल युवकों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी. बाइक सवार बिहारशरीफ से नूरसराय की ओर आ रहे थे. इस अतिव्यस्ततम सड़क पर पेड़ गिरने से थोड़ी देर के लिए आवागमन अवरुद्ध हो गया. इससे वाहनों की कतार लग गयी. सूचना मिलने पर नूरसराय के थानाध्यक्ष कमलजीत मौके पर दल–बल के साथ पहुंचे और सड़क पर गिरे पेड़ को हटाने के प्रयास में जुट गये. ग्रामीणों के सहयोग से पेड़ को काट कर हटाया गया, तब जाकर इस मार्ग पर आवागमन चालू हो सका.
