प्रशिक्षण से सिद्धहस्त बनें : डीएम

दो से डीआरसीसी में चालू होंगे 24 काउंटर बिहारशरीफ : जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र की एकल खिड़की पर काम करने वाले मल्टी परपस असिस्टेंट को जल्दी ही बड़ी भूमिका निभानी है. डीआरसीसी में बनने वाले 24 काउंटरों पर कागजात प्राप्त करने सहित उसके प्रोसेसिंग की जिम्मेदारी भी मल्टी परपस असिस्टेंट को ही निभानी है. […]

दो से डीआरसीसी में चालू होंगे 24 काउंटर

बिहारशरीफ : जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र की एकल खिड़की पर काम करने वाले मल्टी परपस असिस्टेंट को जल्दी ही बड़ी भूमिका निभानी है. डीआरसीसी में बनने वाले 24 काउंटरों पर कागजात प्राप्त करने सहित उसके प्रोसेसिंग की जिम्मेदारी भी मल्टी परपस असिस्टेंट को ही निभानी है. उनके महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को देखते हुए उन्हें सभी योजनाओं की पूरी जानकारी के साथ व्यवहार कुशल होना भी जरूरी है. जिला पदाधिकारी डा. त्याग राजन एसएम स्थानीय केएसटी कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय मल्टी परपस असिस्टेंट के प्रशिक्षण कार्यशाला के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे.
उन्होंने सभी कर्मियों को कहा कि यह बिहार सरकार की एक अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य योग्य अभ्यर्थियों को आर्थिक मदद कर जीवन में आत्मनिर्भर बनाना है. किसी भी कारण से योग्य अभ्यर्थी योजना के लाभ से वंचित न हो. इसका विशेष ध्यान रखना होगा. उन्होंने कहा कि आर्थिक हल युवाओं को बल कार्यक्रम अंतर्गत क्रियान्वित की जाने वाली तीनों योजनाओं के सभी पहलुओं एवं प्रावधानों की पूरी जानकारी सभी कर्मियों को होनाआवश्यक है. सरकार के गाइड लाइन के अनुसार ही सभी कदम उठाये जाने हैं. कर्मियों को सैद्धांतिक प्रशिक्षण के उपरांत व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया जायेगा.
सभी कर्मी पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण पूरी करें. प्रशिक्षण के उपरांत सभी कर्मियों की परीक्षा ली जायेगी तथा अच्छा परफॉमेंस करने वाले कर्मियों को ही चयनित किया जायेगा. जिलाधिकारी ने बताया कि यह मुख्यमंत्री नि›य स्वयं सहायता भत्ता योजन, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना तथा कुशल युवा योजना संचालित किये जायेंगे. जिलाधिकारी ने कहा कि यह योजना जिले में दो अक्टूबर से लागू होने जा रही है. प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी 35 मल्टीपरपस असिस्टेंट इसके पूर्व अपने कार्य में सिद्धहस्त हो जायें ताकि कार्य करने में कोई बाधा नहीं आये.
प्रशिक्षण में डीसीएलआर राकेश कुमार गुप्ता, वरीय समाहर्ता बृजेश कुमार, श्रम अधीक्षक नीरज नयन, जिला योजना पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा, मैनेजर मनोज कुमार प्रधान, सहायक मैनेजर राजीव रंजन, सुनील कुमार, कल्पना, केएसटी कॉलेज के प्राचार्य डा. अशोक कुमार सहित अन्य लोग मौजूूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >