आग से झुलसने से युवक की मौत

नालंदा : स्थानीय बाजार निवासी पप्पू की मौत आग से झुलसने से हो गयी. वहीं, एकंगरसराय में एक चिकित्सक के आवास के किचन में आग लगने से हजारों की संपत्ति जल कर राख हो गयी. पिता ने बताया कि पप्पू अपने कमरे में पुआल पर सो रहा था, तभी अचानक रात में ढिबरी से आग […]

नालंदा : स्थानीय बाजार निवासी पप्पू की मौत आग से झुलसने से हो गयी. वहीं, एकंगरसराय में एक चिकित्सक के आवास के किचन में आग लगने से हजारों की संपत्ति जल कर राख हो गयी. पिता ने बताया कि पप्पू अपने कमरे में पुआल पर सो रहा था, तभी अचानक रात में ढिबरी से आग लग गयी.

इसमें वह बुरी तरह झुलस गया. जख्मी हालात में इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया, जहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. इधर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, एकंगरसराय में बने चिकित्सक के घर में अगलगी से हजारों की संपत्ति राख हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >