पड़ोसी के मकान गिरने से वृद्ध महिला की मौत

हिलसा/करायपरशुराय : बीते रात वर्षा के कारण जहां करायपरशुराय थाना क्षेत्र के डियावां डीह गांव में पड़ोसी के मकान गिरने से एक महादलित वृद्ध महिला की मौत दबकर हो गई. वहीं हिलसा के मनपुरवा गांव में वर्षों पुरानी एक मकान ध्वस्त हो गयी. बताया जाता है कि रविवार की शाम से लगातार हुई क्षेत्र में […]

हिलसा/करायपरशुराय : बीते रात वर्षा के कारण जहां करायपरशुराय थाना क्षेत्र के डियावां डीह गांव में पड़ोसी के मकान गिरने से एक महादलित वृद्ध महिला की मौत दबकर हो गई. वहीं हिलसा के मनपुरवा गांव में वर्षों पुरानी एक मकान ध्वस्त हो गयी. बताया जाता है कि रविवार की शाम से लगातार हुई क्षेत्र में मुसलाधार वर्षा के कारण करायपरशुराय थाना क्षेत्र के डियावांडीह गांव निवासी धर्मेन्द्र मांझी का कच्चा मकान गिर गया, जहां पड़ोसी राजेन्द्र मांझी के 60 वर्षीय पत्नी लीला देवी की मौत दीवार से दबकर हो गया. देर रात अचानक दीवार गिरने से लोगों से अफरातफरी का माहौल बन गया.

काफी मशक्त करने के बाद उक्त वृद्ध महिला के शव निकाला गया. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजीव कुमार तथा बीडीओ प्रेम राज घटना स्थल पर पहुंच कर पीडि़त परिवार को सरकारी योजना के तहत राशि दिया गया. वहीं हिलसा थाना क्षेत्र के मनपुरवा गांव निवासी विजय प्रसाद का वर्षों पुरान खफरैल मकान ध्वस्त हो गया. किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

दीवार से दब कर कई लोग जख्मी:बेन. स्थानीय प्रखंड के बेन पंचायत अंतर्गत बासवन बिगहा गांव में एक घर की दीवार गिर जाने से घर में बैठे परिवार के कई लोग दब गये, जिसमें बोधी नोनिया, उनकी पत्नी गौरी देवी, पुत्री ममता, सुचिता एवं पुत्र को गंभीर चोटें पहुंची है तथा किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है.
भातु बिगहा गांव में कुएं में गिरने से दो मरे
संवाददाता, बेन
कुएं में गिरने से दो लोगों की मौत स्थानीय थाना क्षेत्र के भातु बिगहा गांव में कुएं से मोटर निकालने के क्रम में दो लोगों की मौत हो गयी. मृतक संजीव कुमार 22 वर्ष एवं अर्जुन मोची 45 वर्ष के रूप में की गयी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों मृतक कुएं से मोटर निकालने गया था. सबसे पहले अर्जुन मोची कुएं में प्रवेश किया. किंतु कुएं से नहीं निकल पाने क्रम में पास में बेठे संजीव कुमार को शक हुआ तो संजीव भी कुएं में प्रवेश किया और दम तोड़ दिया. दोनों की मौत कुएं में जहरीली गैस के संपर्क में आने के कारण बतायी जाती है. दोनों को कुएं से ही निकलने पर पास में खड़े अन्य लोगों ने देखा तो दोनों कुएं में ही दम तोड़ पड़े हैं. तब शोरगुल मचाना शुरू किया और काफी संख्या में ग्रामीण जुट गये. जिसकी जानकारी बीडीओ,सीओ को होने पर घटना स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया.
सर्पदंश से मौत
बेन. स्थानीय थाना क्षेत्र के बारा गांव में सांप काटने से एक अधेड़ की मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार 56 वर्षीय जानकी महतो को गौशाला से मवेशी निकालने के क्रम में सांप ने काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >