जिराइन नदी का तटबंध टूटा

अस्थावां के मोलना बिगहा, अंदी, ओंदा आदि क्षेत्र बाढ़ग्रस्त सैकड़ों एकड़ में लगी धान की फसल बरबाद सीओ ने तटबंध मरम्मत की दिशा में उठाया कदम बिहारशरीफ : बरसाती नदी जिराइन के जलस्तर में काफी वृद्धि होने से अस्थावां व बिंद प्रखंडों के कई गांवों की नींद हराम हो गयी है. बिंद के बरहोग,छाछूबिगहा के […]

अस्थावां के मोलना बिगहा, अंदी, ओंदा आदि क्षेत्र बाढ़ग्रस्त

सैकड़ों एकड़ में लगी धान की फसल बरबाद
सीओ ने तटबंध मरम्मत की दिशा में उठाया कदम
बिहारशरीफ : बरसाती नदी जिराइन के जलस्तर में काफी वृद्धि होने से अस्थावां व बिंद प्रखंडों के कई गांवों की नींद हराम हो गयी है. बिंद के बरहोग,छाछूबिगहा के समीप नदी का तटबंध करीब 40 फुट टूट गया है. तटबंध टूटने से
बरहोग,दरियापुर,गोविंदपुर,गाजीपुर,सदरपुर गांव के किसानों के सैकड़ों एकड़ में लगी धान की फसल पूरी तरह डूब गयी. बरहोग-बिहारशरीफ मार्ग पर ढाई फुट पानी का बहाव हो रहा है. वहीं अस्थावां के मोलना बिगहा ,अंदी,ओंदा सहित कई गांव के लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. ओंदा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के चारों तरफ पानी ही पानी है. ओंदा-अस्थावां ,अंदी-अस्थावां मुख्य सड़क पर पानी का बहाव हो रहा है. अस्थावां के सीओ रविशंकर पांडेय व बिन्द सीओ अफजल हुसैन ने अपने -अपने बाढ़ प्रभावित गांव व तटबंधों का जायजा लेकर सार्थक कदम उठाने में जुट गये हैं.
बिंद सीओ ने टूटे तटबंधों की मरम्मत की दिशा में कदम उठाते हुए तटबंध की मरम्मत के लिए दो हजार बोरे भेजे गये हैं. वहीं ग्रामीण भी अपने स्तर से तटबंध की मरम्मत में जुट गये हैं. अस्थावां व बिन्द के कई गांवों के चारों तरफ पानी ही पानी है. बाढ़ से निपटने के लिए बिन्द मुखिया उमेश राउत,जहाना मुखिया नर्मदेश्वर प्रसाद, ताजनीपुर मुखिया प्रतिगा देवी ,लोदीपुर मुखिया आशा देवी सहित सभी पंचायत के मुखिया तटबंधों की सुरक्षा में सक्रिय दिख रहे हैं. इधर,बिन्द बीडीओ राजेन्द्र कुमार व अस्थावां बीडीओ मुकेश कुमार ने भी दौरा किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >