रिटायर्ड कर्मी के घर दो लाख की संपत्ति चोरी

बिहारशरीफ/नूरसराय : रतनपुरा गांव निवासी शिक्षा विभाग से रिटायर कर्मी मुंशी प्रसाद के घर से गुरुवार की रात चोरों ने ताला तोड़ कर दो लाख से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली. मुंशी प्रसाद अपने परिवार का इलाज कराने के लिए बिहारशरीफ आये हुए थे. उनका बेटा घर पर था, मगर अकेला होने के डर […]

बिहारशरीफ/नूरसराय : रतनपुरा गांव निवासी शिक्षा विभाग से रिटायर कर्मी मुंशी प्रसाद के घर से गुरुवार की रात चोरों ने ताला तोड़ कर दो लाख से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली. मुंशी प्रसाद अपने परिवार का इलाज कराने के लिए बिहारशरीफ आये हुए थे.
उनका बेटा घर पर था, मगर अकेला होने के डर से वह रात में कहीं दूसरी जगह सो गया था. आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी फोन पर मुंशी प्रसाद व उनके बेटे मुन्ना प्रसाद को दी. दोनों जब घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा हुआ था. घर के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था. इस संबंध में मुन्ना प्रसाद ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाने में आवेदन दिया है.
इसमें सोने का चेन, जितिया, कानबाली, झुमका, मंगलसूत्र, सोने की चूड़ी, अंगूठी, बेसर, पायल, पासबुक, इंश्योरेंस का पेपर, बांड समेत अन्य सामान चोरी होने की बात कही गयी है. आवेदन में रतनपुरा गांव के ही विवेक कुमार को आरोपित किया गया है. चोरी गये सामान की कीमत दो लाख से अधिक बतायी जा रही है. नूरसराय के थानाध्यक्ष कमलजीत ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >