डीएम ने विभाग के नये चार मंजिला भवन का किया उद्घाटन

बिहारशरीफ : स्थानीय अस्पताल चौक पर नव निर्मित साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के चार मंजिला भवन का बुधवार को जिलाधिकारी डाॅ त्याग राजन एसएम ने फीता काट कर उद्घाटन किया. इस नये भवन का निर्माण तीन करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से कराया गया है. नये भवन विद्युत विभाग के सब डिविजन […]

बिहारशरीफ : स्थानीय अस्पताल चौक पर नव निर्मित साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के चार मंजिला भवन का बुधवार को जिलाधिकारी डाॅ त्याग राजन एसएम ने फीता काट कर उद्घाटन किया. इस नये भवन का निर्माण तीन करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से कराया गया है.

नये भवन विद्युत विभाग के सब डिविजन ऑफिस एक एवं दो, डिविजन ऑफिस, एमआरटी ऑफिस के अलावा सर्किट ऑफिस भी शिफ्ट होगा. ग्राउंड फ्लोर पर कस्टमर केयर सेंटर, पूछताछ काउंटर, बिल सेक्शन आदि होंगे. जिलाधिकारी ने सभी फ्लोर पर जाकर निर्माण कार्य को देखा. उन्होंने ऊपरी तल्ले पर स्थित मीटिंग हॉल को और बेहतर बनाने एवं काउंट टेबलु लगाने का भी निर्देश दिया.
उन्होंने कहा कि एक ही भवन में विभाग के सभी कार्यालय होने से लोगों को सहुलियत होगी. उद्घाटन के मौके पर अधीक्षक अभियंता आरके शर्मा, कार्यपालक अभियंता जय शंकर साहनी, सहायक अभियंता प्रशांत भारती, पंकज कुमार समेत सभी सहायक अभियंता, कनीय अभियंता एवं विभाग के कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >