पूर्व विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्या
बिहारशरीफ : छिलका ध्वस्त रहने से नूरसराय के कई पंचायतों के किसानों की हालत खराब है. गुरुवार को पूर्व विधायक राजीव रंजन व भाजपा के कई नेताओं ने उक्त क्षेत्र के किसानों से मिल कर समस्या को सुनी तथा छिलका स्थल जाकर जायजा लिया. छिलका का जायजा लेने के बाद स्थानीय प्रोफेसर कॉलोनी में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि पैमार नदी पर बने पिरोजी छिलका ध्वस्त रहने से पांच हजार किसान प्रभावित हैं.
सात पंचायतों में पटवन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. छोटे किसान परिवार के सदस्यों ने तो गांव छोड़ कर बाहर कमाने चले गये हैं. उन्होंने कहा राज्य सरकार किसानों के प्रति संवेदहीन हो गयी है. पटवन से लेकर किसी तरह की कल्याणकारी योजनाओं पर ध्यान नहीं दे रही है. सिर्फ केंद्र सरकार को बदनाम करके जनता को गुुमराह करने में लगी रहती है. इस मौके पर छोटे मुखिया,पूर्व जिप सदस्य सुधीर कुमार आदि मौजूद थे. नेताओं ने कहा कि किसानों में भारी नाराजगी है.
