दुष्कर्म कांड में आज राजबल्लभ समेत अन्य आरोपितों की पेशी

बिहारशरीफ : जिला न्यायालय के पाक्सो स्पेशल प्रथम एडीजे शशिभूषण प्रसाद सिंह के कोर्ट में नाबालिग छात्रा दुष्कर्म कांड में आरोपित नवादा विधायक राजबल्लभ समेत सुलेखा, राधा, टूसी देवी, छोटी कुमारी, पुष्पांजय उर्फ संदीप सुमन की गुरुवार को पेशी की जायेगी. मई माह में इस मामले में किये गये आरोप गठन के बाद सुनवाई ठप […]

बिहारशरीफ : जिला न्यायालय के पाक्सो स्पेशल प्रथम एडीजे शशिभूषण प्रसाद सिंह के कोर्ट में नाबालिग छात्रा दुष्कर्म कांड में आरोपित नवादा विधायक राजबल्लभ समेत सुलेखा, राधा, टूसी देवी, छोटी कुमारी, पुष्पांजय उर्फ संदीप सुमन की गुरुवार को पेशी की जायेगी. मई माह में इस मामले में किये गये आरोप गठन के बाद सुनवाई ठप हो गयी थी.

आरोपित विधायक राजबल्लभ ने गलत आरोप गठन का दावा हाइकोर्ट में छह जून को किया था. हाइकोर्ट से आदेश लाने के लिए 20 जून को समय की मांग करते हुए अरजी दी थी. जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर सुनवाई की तारीख आगे बढ़ायी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >