स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता जरूरी

नगर निगम की दुकानों की डाक अब 19 व 25 मई को बिहारशरीफ : रामचंद्रपुर स्थित मछली बाजार के पास बनने वाले दुकानों की खुली डाक अब 19 व 25 मई को आयोजित की जायेगी. नगर आयुक्त कौशल कुमार ने बताया कि ए 16 व 17 मई के स्थान पर अब 19 व 25 मई […]

नगर निगम की दुकानों की डाक अब 19 व 25 मई को

बिहारशरीफ : रामचंद्रपुर स्थित मछली बाजार के पास बनने वाले दुकानों की खुली डाक अब 19 व 25 मई को आयोजित की जायेगी. नगर आयुक्त कौशल कुमार ने बताया कि ए 16 व 17 मई के स्थान पर अब 19 व 25 मई को नगर निगम में डाक की जायेगी. 19 को डाक नहीं होने की स्थिति में 25 मई को किया जायेगा. बंदोबस्ती दिन आवंटित आवेदक को एकमुश्त राशि जमा करना होगा. दुकान छो्रड़ने पर 75 फीसदी राशि लौटा दिया जाने का प्रावधान है. जबकि 25 फीसदी रिफंडबूल होगी. दुकानों की बंदोबस्ती तीन साल के लिए होगा.
इसके बाद हर साल नवीकारण कराना होगा. साथ ही हर साल किराये की राशि में दस फीसदी बढ़ातरी की जायेगी. उन्होंने बताया कि दुकानदार द्वारा दूसरे को दुकान किराये पर दिये जाने की सूचना मिलने पर बंदोबस्ती रद्द कर सुरक्षित राशि भी जब्त कर ली जायेगी. साथ की खतरनाक व्यवसाय करने की स्थिति में भी बंदोबस्ती को रद्द कर दी जायेगी सुरक्षित राशि भी जब्त कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >