बिहार में विजिलेंस का एक्शन, 12000 घूस लेते हुए पकड़ी गईं पंचायत राज पदाधिकारी

Bihar Vigilance Action: बिहार में विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पंचायत अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. 12 हजार रुपये की घूस लेते उन्हें पकड़ लिया गया. आइये जानते है पूरा मामला क्या है?

Bihar Vigilance Action: बिहार में विजिलेंस इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो की टीम ने नालंदा जिले के नगरनौसा प्रखंड में छापेमारी कर पंचायत राज पदाधिकारी (BPRO) अनुष्का कुमारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. खपुरा गांव के रहने वाले अजय कुमार ने बताया था कि गांव में छठ घाट की सीढ़ी बनाने की सरकारी योजना चल रही है, लेकिन काम शुरू करने और फाइल आगे बढ़ाने के लिए अधिकारी पैसे मांग रही थीं. इसको लेकर उन्होंने विजिलेंस में शिकायत दर्ज कराई.

टीम ने जांच के बाद बनाया प्लान

शिकायत मिलने के बाद टीम ने पहले पूरे मामले की जांच की और फिर एक प्लान बनाया. तय रणनीति के तहत अजय कुमार को रिश्वत की रकम लेकर अधिकारी के पास भेजा गया. जैसे ही उन्होंने 12 हजार रुपये दिए, पहले से तैयार टीम ने मौके पर पहुंचकर अनुष्का कुमारी को पकड़ लिया.

इस पूरी कार्रवाई को बेहद सावधानी से अंजाम दिया गया, ताकि आरोपी रंगे हाथ पकड़ी जा सके. गिरफ्तारी के बाद अब आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पूरे इलाके में हड़कंप

इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. लोग इस कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. प्रशासन की तरफ से साफ संदेश दिया गया है कि भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे.

इस कार्रवाई से यह साफ हो गया है कि अगर कोई भी अधिकारी गलत काम करता है, तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई हो सकती है. इससे आम लोगों में भी यह भरोसा बढ़ा है कि उनकी शिकायतों पर ध्यान दिया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 3 जिलों में ऑरेंज और 22 जिलों में येलो अलर्ट, IMD ने भारी बारिश और वज्रपात की जारी की चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >