मछली बाजार के पास बनने वाली दुकानों की डाक 16-17 मई को

अधिक बोली लगाने वाले को दुकान देने की प्राथमिकता बिहारशरीफ : शहर के रामचंद्रपुर स्थित मछली बाजार के पास नगर निगम द्वारा दुकाने बनाने की योजना है. उक्त स्थल पर 36 दुकानें बनायी जायेगी. जिसमें 18 नीचे व 18 उपरी तले पर बननी है. दुकान लेने के इच्छुक लोगों से आवेदन जमा लेने का काम […]

अधिक बोली लगाने वाले को दुकान देने की प्राथमिकता

बिहारशरीफ : शहर के रामचंद्रपुर स्थित मछली बाजार के पास नगर निगम द्वारा दुकाने बनाने की योजना है. उक्त स्थल पर 36 दुकानें बनायी जायेगी. जिसमें 18 नीचे व 18 उपरी तले पर बननी है. दुकान लेने के इच्छुक लोगों से आवेदन जमा लेने का काम समाप्त हो गया है. दुकान के लिए दो सौ अधिक लोगों ने आवेदन किया है. आवेदनों के अनुसार नगर निगम दुकानों की बंदोबस्ती की प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है. दुकानों की बंदोबस्ती के लिए 16 व 17 मई को नगर निगम में डाक की जायेगी. 16 मई को एक से नौ दुकानों की बंदोबस्ती की जायेगी
उक्त दुकानों के लिए 127 लोगों ने आवेदन किया है. दुकान संख्या 10 से 18 के लिए 17 मई को डाक की व्यवस्था की गयी है. उक्त दुकानों के लिए भी 41 लोगों ने आवेदन दिया है. नगर आयुक्त कौशल कुमार ने बताया कि ढाई लाख रुपये न्यूत्तम राशि रखी गयी है. अधिकतम बोली लगाने वाले आवेद के नाम से दुकानों का आवंटन किया जायेगा. जिन आवेदकों को दुकान आवंटित नहीं होगी उसकी सुरक्षा मनी लौटा दी जायेगी.
दुकान आवंटित करने की जो प्रक्रिया नगर निगम द्वारा अपनायी जा रही है. उसके प्रति लोगों में नाराजगी है . लोगों का कहना है कि इस प्रक्रिया से गरीब दुकान लेने से वंचित रह जायेंगे. पैसे वाले अधिक बोली लगाकर दुकानों को अपने नाम तो करा लेेंगे. लेकिन गरीब और साधारण लोग दुकान लेने से वंचित रह जायेंगे.
2500 रुपये देने होंगे मासिक किराया:
दुकानों के लिए नगर निगम ने किराये का निर्धारण भी कर लिया गया है. हर माह 25 सौ रुपये किराया तय किया गया हैं. नगर निगम द्वारा दस बाई नौ फुट साइज की दुकानें बननी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >