इस्लामपुर (नालंदा) : प्रखंड के मध्य विद्यालय परशुराय के बूथ संख्या 76 पर पुलिस-पब्लिक के बीच जमकर हंगामा हुआ. पुलिस को हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी. सुबह साढ़े आठ बजे गांव का ही एक वोटर बूथ संख्या 76 पर वोटिंग करने पहुंचा. उसे भी लाइन में लगने के लिए कहा गया, तो उसने लाइन लगने से इनकार कर दिया. इसी बीच वोटर एसआइ संजय कुमार से हाथापाई करने लगा. बीच-बचाव करने आये एक अन्य पुलिस कर्मी राजेश कुमार साथ भी मारपीट की गयी. इसके बाद हंगामा होने लगा.
पुलिस व पब्लिक के बीच झड़प, एसआइ घायल
इस्लामपुर (नालंदा) : प्रखंड के मध्य विद्यालय परशुराय के बूथ संख्या 76 पर पुलिस-पब्लिक के बीच जमकर हंगामा हुआ. पुलिस को हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी. सुबह साढ़े आठ बजे गांव का ही एक वोटर बूथ संख्या 76 पर वोटिंग करने पहुंचा. उसे भी लाइन में लगने के लिए कहा गया, तो उसने लाइन लगने […]

ग्रामीणों की उग्र भीड़ और नाराजगी को देखते हुए पुलिस द्वारा तीन हवाई फायरिंग करनी पड़ी. एक घंटे के बाद स्थिति सामान्य होने के बाद शांति से मतदान कराया गया.