मौसम का मिजाज बदला, मिली राहत

आसमान में बादल छाये रहने से शहर में दिखी चहल-पहल मंगलवार को अधिकतम तापमान रहा 40 डिग्री सेल्सियस बिहारशरीफ : अचानक मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को गरमी से थोड़ी राहत मिली है. रविवार से ही मौसम में बदलाव दिख रहा है, जो मंगलवार को भी जारी रहा. मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री […]

आसमान में बादल छाये रहने से शहर में दिखी चहल-पहल

मंगलवार को अधिकतम तापमान रहा 40 डिग्री सेल्सियस
बिहारशरीफ : अचानक मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को गरमी से थोड़ी राहत मिली है. रविवार से ही मौसम में बदलाव दिख रहा है, जो मंगलवार को भी जारी रहा. मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया. पुरबइया हवा के चलने और आसमान में बादल छाये रहने से थोड़ी राहत अवश्य मिली है, मगर पुरबइया हवा के चलने के कारण ऊमस बरकरार है. बूंदा-बांदी तो नहीं हुई, मगर धूप कम होने की वजह से राहत जरूर महसूस हुई है.
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले दो-तीन दिन इसी तरह का मौसम बरकरार रहेगा. दो-तीन दिन के भीतर बारिश की संभावना बन रही है. पश्चिमी विक्षोभ और महासागरों में बनने वाले जलवाष्प और वायु दबाव के कारण इस बार प्री मानसून में होने वाली बारिश अच्छी होने की संभावना व्यक्त की जा रही है. मॉनसून के आगमन के पूर्व होने वाली बारिश को प्री मॉनसून की बारिश कहते हैं. यह मई माह के अंत तक किसी भी समय हो सकती है.
अच्छी पैदावार के लिए पानी की सख्त जरूरत होती है. प्री-मॉनसून में अच्छी बारिश होने से किसानों को बहुत फायदा होगा, वहीं गरमी भी कम होगी. अप्रैल माह से ही जिले का पारा लगातार चढ़ता जा रहा था. जिले का पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. इसके कारण जन-जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया था. मौसम के इस बदले मिजाज ने लोगों को बड़ी राहत दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >