जिले में 20 एएनएम की लॉटरी से होगी पोस्टिंग

बिहारशरीफ : जिले में बहुत जल्द ही नवचयनित एएनएम की पोस्टिंग की जाएगी. इसके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है. नवचयनित एएनएम की पोस्टिंग लॉटरी के माध्यम से की जाएगी. यह प्रक्रिया सरकार के दिशा -निर्देश के आलोक में अपनायी गयी है. पोस्टिंग में पूरी तरह से पारदर्शिता बरतने के उद्देश्य […]

बिहारशरीफ : जिले में बहुत जल्द ही नवचयनित एएनएम की पोस्टिंग की जाएगी. इसके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है.

नवचयनित एएनएम की पोस्टिंग लॉटरी के माध्यम से की जाएगी. यह प्रक्रिया सरकार के दिशा -निर्देश के आलोक में अपनायी गयी है. पोस्टिंग में पूरी तरह से पारदर्शिता बरतने के उद्देश्य से लॉटरी की जायेगी. सिविल सर्जन डा.ॅ सुबोध प्रसाद सिंह ने बताया कि नवचयनित 20 एएनएम की पोस्टिंग के लिए 30 अप्रैल को लॉटरी निकाली जायेगी.
लॉटरी सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में सुबह दस बजे से शुरू होगी. इस लॉटरी सिस्टम में स्वास्थ्य विभाग के आरडीडी के एक प्रतिनिधि तथा जिलाधिकारी के प्रतिनिधि भाग लेंगे. इन्ही वरीय अधिकारियों की देखरेख में लॉटरी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. सिविल सर्जन डा. सिंह ने बताया लॉटरी के माध्यम से एएनएम की जिले के अस्पतालों में पदस्थापना की जाएगी. लॉटरी परचे में ही पदस्थापना वाले अस्पताल का नाम अंकित रहेगा. जिस अस्पताल का नाम लॉटरी में निकलेगा उसी अस्पताल में संबंधित एएनएम की पोस्टिंग की जायेगी. वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में नवचयनित एएनएम को पदस्थापनापत्र दे दिया जायेएगा.
सिविल सर्जन ने बताया कि नवचयनित एएनएम को निर्धारित समय और तिथि पर उपस्थित होकर लॉटरी प्रक्रिया में भाग लेने का निर्देश दिया गया है. पिछले दिनों इन नवचयनित एएनएम की काउंसेलिंग की गयी थी. जिसमें संबंधित एएनएम के शैक्षणिक व प्रशिक्षण के मूल प्रमाण पत्रों की जांच -पड़ताल की गयी थी. अब इन लोगों की पोस्टिंग की कार्रवाई शुरू की गयी है. पदस्थापना होने से अस्पतालों में मरीजों को इलाज करने में और भी सहूलियत होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >