टीम ने लिया वार्डों का जायजा

औचक जांच . एमसीआइ की टीम पहुंची सदर अस्पताल एमसीआइ की तीन सदस्यीय टीम बुधवार को सदर अस्पताल पहुंची. टीम में शामिल अधिकारियों ने अस्पताल की चिकित्सीय व्यवस्था व मरीजों को उपलब्ध करायी जानेवाली सुविधाओं की जानकारी ली. टीम के अधिकारियों ने सबसे पहले आपात कक्ष का गहन तरीके से निरीक्षण किया. इस दौरान इमरजेंसी […]

औचक जांच . एमसीआइ की टीम पहुंची सदर अस्पताल

एमसीआइ की तीन सदस्यीय टीम बुधवार को सदर अस्पताल पहुंची. टीम में शामिल अधिकारियों ने अस्पताल की चिकित्सीय व्यवस्था व मरीजों को उपलब्ध करायी जानेवाली सुविधाओं की जानकारी ली. टीम के अधिकारियों ने सबसे पहले आपात कक्ष का गहन तरीके से निरीक्षण किया. इस दौरान इमरजेंसी वार्ड में लगे बेडों की संख्या, भरती मरीजों की संख्या, वेंटीलेटर आदि के बारे में मेडिकल कॉलेज के उपस्थित चिकित्सकों से जानकारी प्राप्त की.
बिहारशरीफ : एमसीआइ की तीन सदस्यीय टीम बुधवार को सदर अस्पताल पहुंची. टीम में शामिल अधिकारियों ने अस्पताल की चिकित्सीय व्यवस्था एवं मरीजों को उपलब्ध करायी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली. टीम के अधिकारियों ने सबसे पहले आपात कक्ष का गहन तरीके से निरीक्षण किया.
इस दौरान इमरजेंसी वार्ड में लगे बेडों की संख्या, भरती मरीजों की संख्या ,भेंटीलेटर आदि के बारे में मेडिकल कॉलेज के उपस्थित चिकित्सकों से जानकारी प्राप्त की. इसके बाद एमसीआइ की टीम अस्पताल की मेडिसीन ओपीडी सेवा का निरीक्षण किया. इस दौरान ओपीडी में तैनात मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक मरीजों का इलाज कर रहे थे. उपस्थित चिकित्सकों से टीम के सदस्यों ने भी बातचीत की और जानकारियां लीं.
इन वार्डों का भी लिया जायजा : एमसीआई टीम के अधिकारियों ने चर्म रोग, शिशु रोग,एसएनसीयू,महिला वार्ड,पुरूष वार्ड, हड्डी सर्जिकल वार्ड, नेत्र, कान, गला, एक्सरे कक्ष, पेडियाट्रिक इमरजेंसी वार्ड समेत अस्पताल में संचालित अन्य वार्डों का निरीक्षण कर मौजूदा चिकित्सीय व्यवस्था आदि का गहन रूप से जायजा लिया. इस दौरान उपस्थित विभिन्न रोगों के चिकित्सकों व उपाधीक्षक से कई बिंदुओं की जानकारी लेते हुए कई दिशा निर्देश भी दिये.
इस दौरान मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक व अधिकारी अपने -अपने कर्तव्यों पर मुस्तैद दिखे. इसी तरह एमसीआइ की टीम पावापुरी मेडिकल कॉलेज का भी निरीक्षण किया. कॉलेज के कई वार्डों आदि का निरीक्षण कर व्यवस्था का गहन जायजा लिया. टीम में डा. बाल कृष्ण, डा.दत्ता, डा.बसु शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >